{"_id":"5bb7b8b0867a55074833bede","slug":"101538767024-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में सिलेंडर मारकर ट्रक ड्राईवर की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में सिलेंडर मारकर ट्रक ड्राईवर की हत्या करने का आरोप
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गांव बालसमंद निवासी ट्रक ड्राइवर कुलदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इस मामले में उसके एक साथी ड्राइवर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक कुलदीप ट्रक चालक था और वह जम्मू गया हुआ था। घटना वहीं पर हुई है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार गांव बालसमंद निवासी 30 वर्षीय कुलदीप ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर था। तीन दिन पहले वह कंपनी के काम से जम्मू के पास गढ़ी ब्राह्मणान कस्बे में गया हुआ था। उसके साथ उसके दो और साथी अनूप व संदीप भी गाड़ी लेकर वहीं पर गए हुए थे। परिजनों के अनुसार रात के समय तीनों लोग वहां पर खाना बना रहे थे। उसी समय किसी बात को लेकर अनूप के साथ विवाद हो गया। इसी झगड़े में अनूप ने पास में रखा छोटा गैस सिलिंडर कुलदीप के सिर पर मार दिया। इससे कुलदीप को गहरी चोट लगी जिसको बाद उसको पास के अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर उसके साथ वालों ने अस्पताल प्रशासन को बताया कि कुलदीप ट्रक पर चढ़कर रस्सा खींच रहा था, तभी वह ऊपर से गिर गया और उसको चोट लग गई। दोनों ने कुलदीप के घरवालों को भी इसी बात की जानकारी दी। तब घरवालों ने कहा कि उसे हिसार लेकर आ जाओ। जब परिजन उसे अग्रोहा अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरोें ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर कुलदीप के साथी संदीप ने बता दिया कि अनूप ने इसके सिर में सिलिंडर मारा है, जिसकी वजह से मौत हुई है। देर शाम सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।