{"_id":"6075f7288ebc3ecbb54f8176","slug":"couple-kidnap-for-murder-but-accused-arrest-hisar-news-rtk604336043","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : नवविवाहित प्रेमी जोड़े का अपहरण, हत्या की नीयत से दुल्हन के घरवालों ने की थी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा : नवविवाहित प्रेमी जोड़े का अपहरण, हत्या की नीयत से दुल्हन के घरवालों ने की थी वारदात
Wed, 14 Apr 2021 02:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:37 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में दूल्हे के दोस्त ने बताया कि उसके पास दूल्हे का फोन आया था कि वह सोमवार को कोर्ट मैरिज करेगा। उसने दोस्त को बुलाया। दोस्त एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और कोर्ट से कागज तैयार करवाकर एक मंदिर में उनकी शादी करवाई। शाम करीब छह बजे दूल्हा अपनी दुकान पर पहुंचा तो वहां से दुल्हन को आरोपी बाइक पर बिठाकर और दूल्हे को कार में डालकर ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवविवाहित प्रेमी जोड़े का अपहरण दोनों की हत्या के लिए किया गया था। दूल्हे के दोस्त ने मंगलवार को दुल्हन के पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने पिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल का अपहरण जान से मारने की नीयत से किया था।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में दूल्हे के दोस्त ने बताया कि उसके पास दूल्हे का फोन आया था कि वह सोमवार को कोर्ट मैरिज करेगा। उसने दोस्त को बुलाया। दोस्त एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और कोर्ट से कागज तैयार करवाकर एक मंदिर में उनकी शादी करवाई।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे दूल्हा अपनी दुकान पर पहुंचा तो वहां से दुल्हन को आरोपी बाइक पर बिठाकर और दूल्हे को कार में डालकर ले गए। इस मामले की सूचना मिलते ही सोमवार रात करीब 10:45 बजे एसपी बलवान सिंह राणा, डीएसपी अशोक कुमार, डीएसपी जोगिंदर शर्मा, डीएसपी अभिमन्यु लोहान व सीआईए स्टाफ मिलगेट थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पुलिस को मिली सफलता : एक्सिस बैंक से चार करोड़ रुपये चोरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को दबोचा
पुलिस की तत्परता से दुल्हन को सेक्टर-1/4 से व दूल्हे को एयरपोर्ट चौक से बरामद किया गया। दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन के पिता समेत उनके पक्ष के 6 नामजद व दो अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 323 और 364 के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुल्हन के पिता व तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
इसलिए किया था अपहरण
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी बेटी ने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी की है। जिससे उनमें रोष है। इसी रोष के चलते उन्होंने उसका अपहरण किया था। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी नवविवाहित जोड़े को जान से मारने की नीयत से उठा ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने नवविवाहित जोड़े को सेफ हाउस भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- सिद्धू की सक्रियता बढ़ी : क्या नई पार्टी बनाएंगे 'गुरु', पंजाब में चुनाव से पहले नए समीकरण के संकेत