{"_id":"659d7a112aef6c7de407e7d6","slug":"couple-goes-to-settle-dispute-fights-with-police-case-registered-against-husband-hisar-news-c-21-hsr1005-297068-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दंपती का झगड़ा सुलझाने गई पुलिस से मारपीट, पति पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दंपती का झगड़ा सुलझाने गई पुलिस से मारपीट, पति पर केस दर्ज
विज्ञापन
बास। गांव उगालन में पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने गई डायल 112 की टीम के साथ मारपीट की गई। बास पुलिस ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बास ईआरवी नंबर 304 के चालक सिपाही भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जनवरी की शाम करीब सवा 6 बजे एक कॉल प्राप्त हुई थी। जब उन्होंने शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कॉल की तो फोन पर गांव उगालन निवासी नीता ने पुलिस को बताया कि उसका पति राजेश उसके व उसके बच्चों के साथ झगड़ा कर रहा है। इस सूचना पर वह, सब इंस्पेक्टर हवासिंह व एसपीओ सुरेंद्र शिकायतकर्ता गांव उगालन निवासी नीता के मकान पर पहुंचे। यहां मकान पर जाकर नीता को आवाज लगाई और मकान के अन्दर गए तो राजेश अपनी पत्नी नीता के साथ झगड़ा कर रहा था। उनके जाते ही वह उन्हें भी गालियां देने लगा। वह नीता से कार्रवाई केे बारे में पूछने लगे तो राजेश ड्यूटी में बाधा डालने लगा। यही नहीं वह अपने मकान में रखा कोचा उठाकर लाया और उसके सिर में वार कर दिया। आरोपी राजेश ने कहा कि यहां से चले जाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा।