{"_id":"62015e2a4f368f11f805df75","slug":"counting-of-wildlife-will-start-in-six-districts-including-hisar-from-today-hisar-news-hsr623743743","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हिसार सहित छह जिलों में शुरू होगी वन्य जीवों की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हिसार सहित छह जिलों में शुरू होगी वन्य जीवों की गणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हिसार सहित छह जिलों में मंगलवार से जंगल, पहाड़ी और खेतों के रास्ते वन्य जीवों की गणना शुरू होगी। 15 फरवरी तक चलने वाली गणना को लेकर सोमवार को डीएफओ कार्यालय में ब्लॉक इंचार्ज को ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान विभिन्न जिलों से 70 से ज्यादा ब्लॉक इंचार्ज पहुंचे। उन्होंने वन्य जीवों की गणना करने के दौरान नोट करने के लिए पेन, पेड और रस्सी दी गई। साथ ही उन्हें गणना के दौरान सावधानी बरतने की हिदायतें भी दी गई। ट्रेनिंग वन्य जीव निरीक्षक जयविंद्र सिंह की ओर से दी गई।
बता दें, कि वन्य जीवों की गणना हिसार के अलावा फतेहाबाद, सिरसा, चरखीदादरी, जींद और भिवानी के गांवों में वन्य जीवों की गणना शुरू होगी। इसको लेकर वन्य जीव विभाग की ओर से तैयारी पूरी की जा चुकी है। सभी ब्लॉक इंचार्ज को ट्रेनिंग देकर ड्यूटी लगाई गई है। गणना के दौरान ब्लॉक इंचार्ज के साथ गार्ड भी होंगे।
गणना के दौरान ये जीव मिलने की संभावना
डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर वेद प्रकाश का कहना है कि वन्य जीवों की गणना के दौरान गीदड़, हिरण, लकड़बग्गा, जंगली बिल्ली, लोमड़ी, सोहन चिड़िया मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गणना से पता चल सकेगा कि कौन सी प्रजाति लुप्त होती जा रही है और उनका किस तरह संरक्षण किया जा सकता है। गणना पूरी होने के बाद आगे की प्लानिंग तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक होगी गणना
वन्य जीवों की गणना 15 फरवरी तक रोजाना सुबह 6 से सुबह 9 बजे तक होगी। 8 फरवरी से 12 फरवरी तक रोजाना कर्मचारी 2 किलोमीटर चलेंगे। वापसी में उसी रास्ते आएंगे। इस दौरान पौधों, पेड़, घास, मिंग्नी आदि को भी चेक किया जाएगा, जिन्होंने उन्हें खाया हुआ हो, ताकि पता चल सके यहां आसपास कोई जीव है। उन्हें डायरी में नोट किया जाएगा। उसके बाद तीन दिन यानि 15 फरवरी तक ब्लॉक इंचार्ज पांच किलोमीटर तक टेड़े-मेड़े रास्ते चलेंगे। इस दौरान जीवों के पैरों के निशान देखे जाएंगे। वन्य जीवों की गणना के दौरान ब्लॉक इंचार्ज के साथ गार्ड भी जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार एक ब्लॉक में गणना के लिए दो से तीन कर्मचारी जाएंगे।
आज से वन्य जीवों की गणना शुरू होगी। इसको लेकर हमारी ओर से तैयारी पूरी है।
- वेद प्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग