{"_id":"6ae23ca84bc3223a6e0d24f5","slug":"councilor-says-if-i-reveal-the-names-of-the-illegal-liquor-dens-again-i-might-not-make-it-home-safely-mayor-responds-we-will-hold-a-meeting-with-the-sp-hisar-news-c-21-hsr1020-982613-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पार्षद बोले - अवैध खुर्दों के नाम दोबारा बताए तो शायद सही-सलामत घर नहीं पहुंच पाऊंगा, मेयर का जवाब- एसपी के साथ करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पार्षद बोले - अवैध खुर्दों के नाम दोबारा बताए तो शायद सही-सलामत घर नहीं पहुंच पाऊंगा, मेयर का जवाब- एसपी के साथ करेंगे बैठक
Wed, 28 Oct 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
हिसार नगर निगम में साधारण बैठक में भाग लेते मेयर प्रवीण पोपली एवं एमसी आपस में चर्चा करते हुए।
हिसार। नगर निगम की हाउस की बैठक में वार्ड सात के पार्षद मनोहर लाल ने अवैध खुर्दों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब दोबारा उनके नाम बताए तो शायद सही-सलामत घर भी नहीं पहुंच पाऊंगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार खुर्दों की जानकारी पुलिस को देने के बाद एक व्यक्ति ने उन्हें घर बुलाकर कुछ लोगों के साथ घेर लिया था।
इस पर मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि जल्द ही पार्षदों की एसपी सिद्धांत जैन के साथ बैठक करवाई जाएगी। इसमें सभी अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखेंगे।
मनोहर लाल ने कहा कि पिछली बैठक में उन्होंने वार्ड में चल रहे सभी अवैध खुर्दों की लिखित जानकारी पुलिस को दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खुर्दे कम होने के बजाय बढ़ गए हैं। चार दिन पहले चिट्टे के साथ एक महिला पकड़ी गई थी। अब उसके परिवार के लोग ही चिट्टा बेच रहे हैं। पार्षदों ने एचटीएम थाना प्रभारी की ओर से ऐसे मामलों में की जा रही कार्रवाई पर असंतोष जताया।
डीएसपी कमलजीत सिंह ने नशे से जुड़े मामलों में दर्ज प्राथमिकी के आंकड़े पेश किए, लेकिन पार्षद संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने मेयर से मामलों में सख्ती बरतने की मांग की। मनोहर लाल ने कहा कि डीएसपी के जवाब से उन्हें संतुष्टि नहीं हुई। वार्ड 14 की पार्षद सुमन यादव ने भी कहा कि उनके वार्ड के सेक्टरों में ऐसी ही समस्या है। जगमोहन मित्तल ने कहा कि यह समस्या हर वार्ड में है।
विज्ञापन
डीएसपी बोले- पिछले साल 52, इस साल अब तक 176 प्राथमिकी
डीएसपी कमलजीत सिंह ने नशे की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल एक्साइज एक्ट के तहत 52 प्राथमिकी दर्ज की गई थीं, जबकि इस साल अब तक 176 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले साल 110 प्राथमिकी दर्ज हुई थीं, जबकि इस साल अब तक 224 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय पुलिस तैनात करने के सवाल पर उन्होंने आश्वासन दिया कि कुछ दिन नियमित रूप से पुलिसकर्मी भेजे जाएंगे। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए जाएंगे।
कैंट क्षेत्र में सात साल से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट
वार्ड 11 के पार्षद नरेश ग्रेवाल ने कहा कि कैंट क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर पिछले सात साल से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। यहां लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ध्यान नहीं दे रहा। प्राधिकरण के साइट इंजीनियर ने बताया कि स्ट्रीट लाइट का काम ठेकेदार को दिया गया था, लेकिन उसने काम पूरा नहीं किया। ठेकेदार ने बिजली बिल भी नहीं भरा है। बिल जमा होने तक बिजली निगम नया कनेक्शन नहीं देगा। इस पर मेयर ने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में पार्षद सरोज जैन, मोहित सिंघल, ज्योति वर्मा, हरिसिंह सैनी, भीम महाजन, उषा, मनोहर लाल वर्मा, रवि सैनी, शीला देवी, साक्षी शर्मा, नरेश ग्रेवाल, जगमोहन मित्तल, संतोष सैनी, संजय डालमिया, डॉ. सुमन यादव, राजेंद्र बिढलान, राजेश अरोड़ा, सत्यवान पानू, नवीन कुमार, गगन शर्मा, सुरजीत सैनी और सुरेश जांगड़ा मौजूद रहे।
बैठक में ये फैसले भी लिए गए
बस स्टैंड के बाहर सड़क को इंटरलॉकिंग बनाने का काम 15 दिन में शुरू होगा।
सेक्टर-1 में पुलिस थाना बनाने के लिए पुलिस विभाग और सदन के सदस्यों की मौजूदगी में पैमाइश करवाई जाएगी और कब्जा दिया जाएगा।
वर्ष 2009 में स्पेशल स्कूल एवं वृद्धाश्रम के लिए आवंटित जमीन पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाने के लिए शिक्षा विभाग को जगह आवंटित करने का प्रस्ताव पास किया गया।
पार्षद सत्यवान पानू के आग्रह पर लघु सचिवालय कॉलोनी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजने का फैसला लिया गया।
कमिश्नर आवास, संत कबीर छात्रावास और बड़े पार्क के पास कैटल कैचर लगवाए जाएंगे।
जीटी और सीवरेज के ढक्कनों की जियो टैगिंग करवाई जाएगी।