{"_id":"67894c2477a5e662d003131d","slug":"corruption-charges-against-agroha-bdc-chairperson-and-officials-hisar-news-c-21-hsr1020-546808-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अग्रोहा बीडीसी चेयरपर्सन व अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अग्रोहा बीडीसी चेयरपर्सन व अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन
अग्रोहा। अग्रोहा ब्लाॅक समिति के सदस्यों ने बीडीसी चेयरपर्सन अंजू बाला व अधिकारियों पर विकास कार्य में धांधली बरतने के आरोप लगाए हैं। समिति सदस्यों ने उपायुक्त से विजिलेंस जांच कराने की मांग की है। वहीं, उपायुक्त ने मामले की जांच जिला पंचायत विकास अधिकारी को सौंपी है।
ब्लॉक समिति सदस्य वार्ड-15 से वाइस चेयरपर्सन प्रियंका, वार्ड-12 से सुरेश कुमार, वार्ड-13 राजेंद्र, वार्ड-8 से प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, वार्ड-14 से नरेंद्र ने उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि विकास कार्याें में भारी धांधली बरती जा रही है। समिति के सदस्य पिछले 10 महीने से पंचायत समिति अग्रोहा की ओर से कराए गए विकास कार्यो की जन सूचना अधिकार के तहत सूचना प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। भ्रष्टाचार में पंचायत विभाग के कर्मचारी/अधिकारी भी शामिल हैं। इस पूरे मामले की जांच करवाई जाए।
वहीं, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि आनंद ने कहा कि सभी कार्य पूरी ईमानदारी से कराए गए हैं। किसी तरह का काेई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। कुछ सदस्यों की ओर से कराए गए कार्याें के बिल लंबित हैं। इसके लिए आरोप लगाकर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।