फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corporation team did not catch the animals after the attack, case registered against three accused

Hisar News: हमले के बाद निगम की टीम ने नहीं पकड़े पशु, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corporation team did not catch the animals after the attack, case registered against three accused
हिसार। पशुपालकों द्वारा हमला कर पशु छुड़ाने की घटना के बाद मंगलवार को नगर निगम की टीम ने पशु नहीं पकड़े। एचटीएम थाना पुलिस ने नगर निगम की तरफ से गायें छुड़वाकर ले जाने वाले पशुपालक राजकुमार, रोहित व जतिन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले डीसी अनीश यादव ने निगम अधिकारियों, पशुपालन विभाग के अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निगम की टीमों के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल साथ रहेगा। इसके अलावा पशु पकड़ो अभियान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। शहर में पशुओं को पकड़ने के लिए एक अतिरिक्त टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने सड़कों को पशु मुक्त करने के लिए सघन अभियान चलाने के आवश्यक निर्देश दिए हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर में 434 पकड़े गए पशुओं के मालिकों से एक लाख 54 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल गया है। नवंबर माह में अब तक 415 बेसहारा पशुओं का पकड़ा गया।
विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंस सभागार में जिले में बेसहारा पशुओं को पकड़ने से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीसी अनीश यादव ने कहा कि पालतू पशुओं को खुले में छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अगर कोई ऐसा करता मिला तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में जिला में गलियों में घूमने वाले कुत्तों और बंदरों को पकड़ने से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान निगम अधिकारियों ने बताया कि कुत्तों के बधियाकरण का टेंडर स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, अतिरिक्त निगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा, हिसार एसडीएम हरबीर सिंह, जिला सिविल सर्जन डॉ सपना गहलोत, उप-सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा, डेयरी एवं पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ सुभाष चंद्र जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed