फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corporation's Tehbazari team removed the encroachment from the markets, had an argument with the shopkeepers over the seizure of goods

निगम की तहबाजारी टीम ने बाजारों से हटवाया अतिक्रमण, सामान जब्त करने पर दुकानदारों से हुई बहस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Corporation's Tehbazari team removed the encroachment from the markets, had an argument with the shopkeepers over the seizure of goods
हिसार। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने शुक्रवार को राजगुरु मार्केट सहित विभिन्न बाजारों से अतिक्रमण हटवाया। टीम ने कई दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त किया। इस दौरान कई दुकानदारों के साथ बहसबाजी हो गई। टीम ने दुकानदारों से अपील की कि त्योहारी सीजन में दुकानों के बाहर सामान न रखे, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़े। बता दें कि वीरवार शाम को निगमायुक्त ने बाजारों का निरीक्षण किया था और त्योहारी सीजन में सड़कों पर स्टॉल न लगाने के आदेश दिए रहे।
विज्ञापन

वाहन शोरूम के बाहर लगे मिले टेंट
तहबाजारी टीम ने पूरे शहर में अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया। बरवाला रोड पर वाहन शोरूम संचालकों ने शोरूम के बाहर टेंट लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था। टीम ने इन टेंट को हटवाया। मलिक चौक पर सड़क पर रेहड़ियां खड़ी की हुईं थी, निगम कर्मचारियों ने इन रेहड़ियों को पीछे करवाया ताकि जाम न लगे। इसके अलावा टीम ने राजगुरु मार्केट, भगत सिंह मार्केट, लाहौरिया चौक मार्केट, सेक्टर 14 मार्केट, बस स्टैंड मार्केट में अभियान चलाकर करीब 20 दुकानदारों का सामान जब्त किया।
विज्ञापन

पंजाबी धर्मशाला के सामने खाली जगह को करवाया समतल
उधर, शुक्रवार को निगम की सफाई शाखा ने पार्किंग को लेकर पंजाबी धर्मशाला के सामने पड़ी खाली जगह को समतल कराया और यहां पड़े मलबे का साफ करवाया। इस दौरान यहां से एक ट्रॉली मलबा उठाया गया। हालांकि अभी यहां एक खंडहर शौचालय भी है, जिसे तुड़वाया जाना है। त्योहारी सीजन में इस जगह पर व्यापारियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि मार्केट में सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों की संख्या कुछ कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed