{"_id":"62658b36c216ad0f7a504624","slug":"corona-found-three-new-positives-including-two-women-eight-active-cases-hisar-news-hsr6299308114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत तीन नए कोरोना के केस आए सामने , संख्या बढ़कर आठ पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत तीन नए कोरोना के केस आए सामने , संख्या बढ़कर आठ पर पहुंची
विज्ञापन
हिसार। कोरोना महामारी की चौथी आशंकित लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, रोजाना दो से तीन नए मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सेक्टर-15 निवासी 76 वर्षीय महिला, रामपुरा मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय महिला और चमारखेड़ा का 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं।
नागरिक अस्पताल में आने वाले चिकित्सकों, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा ओपीडी में आने वाले मरीजों को चिकित्सक मास्क पहनने के लिए जागरूक करेंगे। अब जिले में आठ सक्रिय मरीज हैं।
कोरोना महामारी के नोडल ऑफिसर चिकित्सक विक्रम पंघाल ने बताया कि जिस प्रकार से केस सामने आ रहे है, ऐसे में सैंपलिंग बढ़ा दी है। सोमवार को ईएनटी और हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आने वाले मरीजों के भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कोरोना सेंटर में सैंपल लेने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी है। अस्पताल के सभी चिकित्सकों और स्टाफ को मास्क पहनने के लिए बोल दिया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 3 नए मामले सामने आए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढक़र 8 तथा रिकवरी रेट 98.09 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 20 हजार 427 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 62 हजार 57 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 60 हजार 870 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 और तीसरी लहर में 38 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।