फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Construction of the slip road near Sushila Bhavan and Town Park has commenced at a cost of 5 million rupees.

Hisar News: 50 लाख रुपये की लागत से सुशीला भवन व टाउन पार्क के पास स्लिप रोड का निर्माण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Construction of the slip road near Sushila Bhavan and Town Park has commenced at a cost of 5 million rupees.
हिसार में टाउन पार्क के पास बनाई जा रही ​स्लिप रोड। अमर उजाला

विज्ञापन



हिसार। नगर निगम की तरफ से सुशीला भवन व टाउन पार्क के पास स्लिप रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। दोनों जगहों पर स्लिप रोड के निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये खर्च आएगा। निगम अधिकारियों के मुताबिक डेढ़ से दो माह में दोनों जगहों पर स्लिप रोड का निर्माण पूरा हो जाएगा।

शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के नेतृत्व में बनाई गई है। इस कमेटी ने शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में एक योजना तैयार की है। स्लिप रोड का निर्माण भी उसी योजना का एक हिस्सा है। सुशीला भवन व टाउन पार्क के अलावा राजगढ़ रोड नाका, तुलसी चौक व बरवाला चुंगी पर भी स्लिप रोड का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


टाउन पार्क व सुशीला भवन के पास लगने वाले जाम से मिलेगी राहत

निगम अधिकारियों के अनुसार टाउन पार्क के पास बनाई जा रही स्लिप रोड 11 व 7 मीटर चौड़ी होगी। वहीं सुशीला भवन के पास एक तरफ ही 7 मीटर चौड़ी स्लिप रोड बनाई जाएगी। दोनों जगहों पर स्लिप रोड के बनने से यहां लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। स्लिप रोड के बनने से वाहन बिना बाधा के आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

इन जगहों पर अभी नहीं मिली जमीन

शहर में राजगढ़ रोड नाका, तुलसी चौक व बरवाला चुंगी पर स्लिप रोड का निर्माण बीएंडआर को करना है। चूंकि यहां जमीन अन्य विभागों की है और अभी इन विभागों बीएंडआर को जमीन नहीं मिली है। जमीन मिलने के बाद ही बीएंडआर इन जगहों पर स्लिप रोड का निर्माण करेगा। इस जगहों पर सिंचाई विभाग, नगर सुधार मंडल व स्वास्थ्य विभाग की जमीन है जिस पर स्लिप रोड का निर्माण किया जाना है।

-------

दिल्ली रोड को किया जाएगा सिक्स लेन

इसके अलावा दिल्ली रोड को लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक सिक्स लेन भी बनाया जाएगा। इसके लिए बीएंडआर को 7 विभागों की साढ़े 10 हजार स्कवेयर यार्ड जमीन की जरूरत होगी। जिन विभागों की ये जमीन है, उनमें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, वाटर सर्विस, टूरिज्म, बर्ग मस्ट्री, रेलवे, हिसार क्लब व जिला बोर्ड शामिल है। इन सभी विभागों को अपनी जमीन देने के लिए अपने मुख्यालय से अनुमति लेंगे। बीएंडआर जमीन मिलने के बाद सिक्स लेन का निर्माण कार्य शुरू कर देगा।


-------

नगर निगम को सुशीला भवन व टाउन पार्क के पास स्लिप रोड का निर्माण करना है। दोनों जगहों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। डेढ़ से दो माह में यह काम पूरा कर दिया जाएगा।

- अमित कौशिक, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed