फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   congress protest in hisar

प्रदर्शन से पहले कांग्रेसियों में हुआ हंगामा, फूट फिर उजागर

Wed, 20 Nov 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
congress protest in hisar
लघु सचिवालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेसी नेतागण। - फोटो : Hisar
प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के आदेश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र व प्रदेश की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च किया। फिर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। मगर प्रदर्शन से पहले कांग्रेस भवन में आयोजित सभा में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान नलवा से कांग्रेसी प्रत्याशी रहे रणधीर सिंह पनिहार और हांसी से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ओमप्रकाश पंघाल ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जमकर बौछार की।
विज्ञापन

रणधीर सिंह पनिहार ने कहा कि प्रदर्शन को लेकर पिछले दिनों पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसी ने 200 तो किसी ने 300 कार्यकर्ता लाने की बात कही थी, जिससे प्रदर्शन में तीन हजार कार्यकर्ता होने का अनुमान लगा था। मगर यहां तो पूरे 300 कार्यकर्ता भी नहीं हैं। ऐसे कोई पार्टी या संगठन नहीं चला करते। साथ ही उन्होंने कहा कि चौ. भजनलाल ने हिसार के लिए बहुत कुछ किया है और कांग्रेस पार्टी को सींचा है। इसके बावजूद यहां होर्डिंग-बैनर पर उनका न तो नाम है और न ही फोटो है। इसी बीच हांसी से ओमप्रकाश पंघाल का दर्द भी छलका। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनकी मदद के लिए भी कोई नहीं आया, जिससे भी पूछता था कोई कहता कि मैं हुड्डा के प्रचार में गया हूं तो कोई अपने सगे-संबंधी से फोन करवाता कि वह बीमार है। ऐसे संगठन में एकता नहीं होगी तो यह ऊपर कैसे उठ पाएगा।
विज्ञापन

रामजीलाल ने नारे न लगाने पर जताई नाराजगी
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित रामजीलाल ने उनके नारे न लगाने पर नाराजगी जाहिर की। जिस समय ज्ञापन दिया जाना था, उस दौरान वे पीछे रह गए। जब वे पहुंचे तो ज्ञापन दिया जा रहा था। उन्हें आते देख किसी कार्यकर्ता ने कहा कि आओ ताऊ जी। इस पर रामजीलाल ने कहा कि रहने दो, तुमने मेरी बाट कहां देखी। इस पर एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम नारे लगाते हुए आगे निकल गए थे। इसके बाद रामजीलाल ने कहा कि जाने दो, तुमने मेरे नारे कब लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप समर्थकों ने हाईजैक किया प्रदर्शन
कांग्रेस के इस प्रदर्शन के संयोजक रामजीलाल थे, लेकिन ऐसा नजर आ रहा था कि प्रदर्शन को कुलदीप समर्थकों ने हाईजैक कर रखा था। रणधीर पनिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ता भजनलाल और कुलदीप के कटआउट लिए हुए दिखाई दे रहे थे। नारे भी स्व. भजनलाल और कुलदीप बिश्नोई के पक्ष में ही ज्यादा लग रहे थे।

नेता बोले- सरकार से हर वर्ग दुखी
इस दौरान रामजीलाल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश व प्रदेश में हर नागरिक दुखी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने के लिए कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, लोकसभा चुनाव में हिसार से प्रत्याशी रहे भव्य बिश्नोई ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से देश व प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। मुख्य प्रवक्ता बजरंग दास गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में खाद्य सामग्री, सब्जियों के रेट व आम जनता के उपयोग में आने वाली हर वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं। इस मौके पर जगदीश जिंदल, बलजीत सिहाग, रामनिवास राड़ा, भूपेंद्र गंगवा, बाला देवी, जगन्नाथ, सुभाष गोयल, धर्मवीर गोयत, राजेंद्र सूरा, मुकेश सैनी, कुलबीर बैनीवाल, अश्वनी शर्मा, बिहारी लाल राड़ा, आनंद जाखड़, पार्षद जगमोहन मित्तल, सुशील शर्मा, ललित शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed