फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress MLA Kuldeep Bishnoi says that he will vote after listening to his conscience in Haryana Rajya Sabha elections

Haryana Rajya Sabha: कुलदीप बिश्नोई बोले-अंतरात्मा की आवाज पर दूंगा वोट, राहुल गांधी से मिले बिना कहीं नहीं जाऊंगा

Fri, 03 Jun 2022 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Jun 2022 12:08 PM IST
सार

कुलदीप बिश्नोई हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने पूर्व विधायक उदयभान को जिम्मेदारी सौंप दी, इससे वह सख्त नाराज चल रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन अभी तक उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Congress MLA Kuldeep Bishnoi says that he will vote after listening to his conscience in Haryana Rajya Sabha elections
कुलदीप बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदमपुर के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई का कहना है कि मैं राज्यसभा चुनाव में अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट डालूंगा। अन्य विधायकों से भी आह्वान करूंगा कि वे भी अपनी अंतरात्मा की आवाज के अनुसार वोट डालें। उन्होंने कहा कि मैं मजबूत कांग्रेसी रहा हूं। मेरे पिता चौधरी भजनलाल कांग्रेस की पहचान रहे हैं।

विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष के फैसले पर जताई नाराजगी

शुक्रवार को अपने पिता चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर आदमपुर में उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे कुलदीप ने कहा कि नि:संदेह मैं पार्टी अध्यक्ष के फैसले को लेकर खुश नहीं हूं। मैंने राहुल गांधी से मिलने का कोई समय नहीं मांगा है। अगर उनको मेरी जरूरत है तो बुलाएं। राहुल गांधी विदेश में हैं, मेरी उनसे बातचीत चल रही है। उनसे मिलने के बाद ही अंतिम फैसला लूंगा। मुझे बताया गया है कि 8-9 जून को राहुल गांधी से मुलाकात होगी। जब तक राहुल गांधी से नहीं मिल लूंगा तब तक कांग्रेस के किसी प्लेटफार्म पर नहीं जाऊंगा। इसी कारण उदयपुर के चिंतन शिविर में नहीं गया। 

विज्ञापन

राजस्थान के विधायकों से अनुरोध-सुरजेवाला को दें वोट

राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान के विधायकों से अनुरोध करूंगा कि रणदीप सुरजेवाला को वोट डालें। मैंने अपने वोट को लेकर अभी फैसला नहीं लिया है। वोट डालना मेरा फर्ज है,मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज के अनुसार वोट डालूंगा। अन्य विधायकों से भी यही अपील है। बिश्नोई ने कहा कि अगर आज प्रदेश में विधानसभा चुनाव होता है तो किसी को भी बहुमत मिलने के आसार नहीं है। यह चिंता का विषय है। ऐसे हालत में भाजपा को फायदा मिलता है। अगर कांग्रेस को सरकार बनानी है तो उसे कुछ ठोस निर्णय लेने होंगे चाहे वह अध्यक्ष के फैसले को वापस लेकर हो या अन्य। निकाय चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी मुझसे राय लेती तो मैं सिंबल पर चुनाव लड़ने का सुझाव देता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed