फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress MLA Jassi Petwad from Naranound threatened with gunfire on Facebook

Hisar News: नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को फेसबुक पर गोली मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA Jassi Petwad from Naranound threatened with gunfire on Facebook
विधायक जस्सी पेटवाड़। 
नारनौंद। नारनौंद से विधायक जस्सी पेटवाड़ को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। विधायक ने वीरवार को नारनौंद थाना पुलिस को शिकायत देकर मोहित दुर्गा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में विधायक ने आरोप लगाया कि मोहित दुर्गा ने सोशल मीडिया पर उसे गोली मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बताया कि यह धमकी उन्हें 13 अगस्त को फेसबुक पर मिली। मोहित दुर्गा गांव मांदकौल, तहसील पलवल, जिला पलवल का रहने वाला है और थाना गदपुरी के अंतर्गत आता है। विधायक के अनुसार मोहित दुर्गा जननायक जनता पार्टी (जजपा) पलवल का जिला अध्यक्ष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण व्यक्ति नहीं, इस पर पहले से ही 3 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को सौंपी शिकायत में विधायक ने बताया कि मोहित दुर्गा पर हत्या, मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट जैसे मामलों में केस दर्ज हैं। इनमें 28 जुलाई 2018 को थाना सदर पलवल में धारा 302, 34 और 2017 में थाना कैम्प पलवल में मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने एवं एससी/एसटी एक्ट और 2015 में थाना बल्लभगढ़ सिटी में मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अनेक धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि धमकी देने वाले की फेसबुक आईडी मोहित दुर्गा मांदकौल दिग्विजयवादी नाम से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। नारनौंद थाना प्रभारी बलवान सिंह का कहना है कि शिकायत मिल गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया से धमकी से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed