फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress changed its district president in Hisar

Hisar: टाइपिंग मिस्टेक या रणनीति, रात को लाल बहादुर, सुबह बृजलाल को बनाया कांग्रेस का जिला अध्यक्ष

Wed, 13 Aug 2025 08:27 PM IST
शाहिल शर्मा माइ सिटी रिपोर्टर हिसार
माइ सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 08:27 PM IST
सार

मंगलवार रात करीब 10 बजे जारी लिस्ट में पहले लाल बहादुर खोवाल को ग्रामीण जिला अध्यक्ष घोषित किया गया था। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय ने लाल बहादुर खोवाल को फोन कर बताया कि बृजलाल बहबलपुरिया को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Congress changed its district president in Hisar
हिसार में कांग्रेस ने बदला अपना जिला अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की ओर से जारी जिला अध्यक्ष की सूची 12 घंटे में ही बदल दी गई। मंगलवार रात करीब 10 बजे जारी लिस्ट में पहले लाल बहादुर खोवाल को ग्रामीण जिला अध्यक्ष घोषित किया गया था। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय ने लाल बहादुर खोवाल को फोन कर बताया कि बृजलाल बहबलपुरिया को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। टाइपिंग मिस्टेक के कारण बृज लाल खोवाल का नाम लिख दिया गया था। बृजलाल बहबलपुरिया रणदीप सिंह सुरजेवाला के करीबी हैं।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष ग्रामीण बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना व सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलना है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाएगी।बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन करेंगे। युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की अपनी योजनाओं की भी घोषणा की। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि रात को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मेरी बात हुई थी। उन्होंने कहा कि आपको जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर जारी लिस्ट में मेरा ही नाम था। सुबह पुन: विचार किया गया तो मुझे कहा कि पार्टी संगठन को चलाने के लिए बृजलाल ज्यादा बेहतर दिख रहे हैं। पद को लेकर कोई बात नहीं है। हम सभी मिलकर कांग्रेस के लिए काम करेंगे। पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि कांग्रेस में लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस का संगठन खड़ा हुआ है। सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल सिंह बूरा ने ने कहा कि बृजलाल बहबलपुरिया का अनुभव और समर्पण से हिसार में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश संदलाना,लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल, बरवाला से पूर्व प्रत्याशी भूपेन्द्र गंगवा, आनंद जाखड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana Congress: हुड्डा की चली तो सैलजा का भी कद बढ़ा, गुटबाजी रोकने के लिए हाईकमान ने सबको साधा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed