फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Conference brochure released for international conference in GJU

Hisar News: जीजेयू में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए सम्मेलन ब्रोशर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Conference brochure released for international conference in GJU
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के गुरु जम्भेश्वर महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान के सौजन्य से 22 से 23 अगस्त, 2024 को ''''गुरु जम्भेश्वर के नैतिक, आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय चिंतन की वर्तमान युग में प्रासंगिकता'''' विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सम्मेलन के संरक्षक प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने सम्मेलन का ब्रोशर जारी किया है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि गुरु जम्भेश्वर महाराज के सिद्धांत वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। वर्तमान समय की स्थानीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और वैश्विक सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान गुरु के बताए सिद्धांतों पर खोजा जा सकता है।
विज्ञापन


कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने कहा कि यह सम्मेलन विद्वानों को गुरु जम्भेश्वर के नैतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण के विभिन्न बिंदुओं पर शोध-पत्र प्रस्तुत करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन निदेशक प्रो. नरेंद्र कुमार बिश्नोई व संयोजक प्रो. किशना राम बिश्नोई ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य विषय से संबंधित 25 अन्य उप विषय भी रखे गए हैं। सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. जयदेव बिश्नोई ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए सारांश भेजने की अंतिम तिथि 1 अगस्त है, जबकि अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed