फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Condition of PPC building of civil hospital is dilapidated, shifted to other rooms

Hisar News: नागरिक अस्पताल के पीपीसी भवन की हालत जर्जर, दूसरे कमरों में शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Condition of PPC building of civil hospital is dilapidated, shifted to other rooms
हांसी। नागरिक अस्पताल में पिछली तरफ स्थित पीपीसी भवन की हालत जर्जर हो चुकी है। ऐसे में यहां पर बने वैक्सीनेशन केंद्र, आईसीटीसी केंद्र को अस्पताल के दूसरे भवन में शिफ्ट किया गया है। साथ ही नागरिक अस्पताल को भवन की जांच के लिए लोकनिर्माण विभाग को लिखा है। ताकि पता लग सके की भवन जर्जर हो चुका है या मरम्मत की हालत में है, लेकिन 20 दिन बाद भी विभाग ने अब तक भवन की जांच नहीं की है।
विज्ञापन

पीपीसी भवन की हालत पहले से ही खराब थी, लेकिन सितंबर महीने की शुरुआत में हुई बारिश के बाद अस्पताल में भी जलभराव हुआ। जलभराव के चलते पीपीसी में भी पानी भर गया। साथ ही बारिश में छत भी टपकी। ऐसे में कोई हादसा न हो इसको देखते हुए पीपीसी को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया। वैक्सीनेशन केंद्र को 22 नंबर कमरे में शिफ्ट किया है। इसके अलावा वहां पर बने आईसीटीसी केंद्र दो एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों का डाटा रखने से लेकर उनका उपचार करती है। इस शाखा को भी बीपीएचयू में शिफ्ट किया गया है। केंद्रों के कमरे बदले जाने के कारण अस्पताल में आने वाली मरीज भी परेशान हैं। वहीं अस्पताल में 4.61 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत कार्य होने हैं। मरम्मत के कार्य में लगातार देरी हो रही है। मरम्मत के लिए स्वास्थ्य विभाग 9 महीने पहले लोकनिर्माण विभाग को राशि ट्रांसफर कर चुका है। हालांकि विभाग के जेई दो महीने पहले यहां निरीक्षण कर अधिकारियों को एक सप्ताह में कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अब तक काम शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पीपीसी व आईसीटीसी को दूसरे कमरों में शिफ्ट किया है। भवन की जांच के लिए लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिखा है। ताकि पता लग सके की मरम्मत करवाकर काम चल सकता है या नहीं। - डॉ़ राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed