{"_id":"663d1dbbaf8f1ea23c06a1b4","slug":"complaint-against-congress-candidate-jaiprakash-for-hiding-facts-in-nomination-hisar-news-c-21-hsr1033-378474-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश के खिलाफ नामांकन में तथ्य छिपाने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश के खिलाफ नामांकन में तथ्य छिपाने की शिकायत
विज्ञापन
हिसार। हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जेपी के खिलाफ अंबाला के अधिवक्ता राज मलिक ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त हरियाणा व हिसार के जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेजी है। शिकायत में जयप्रकाश पर आपराधिक रिकार्ड को छुपाने और अपनी आय की गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं।
अधिवक्ता राज मलिक ने अपनी 9 पेज की शिकायत में कहा है कि जयप्रकाश ने अपने एफिडेविट में कहा है कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है। 2004 में जयप्रकाश ने चुनाव लड़ते समय उनके खिलाफ 5 आपराधिक मामले अदालत के विचाराधीन होने की बात कही थी। जब इन तथ्यों को जांचा गया तो सामने आया कि यह सभी मामले आज भी अदालत में लंबित हैं। इसी प्रकार जयप्रकाश ने अपने आय से संबंधित जानकारी भी गलत देने का काम किया है। जयप्रकाश ने अपने फाॅर्म में 2022-23 और 2023-24 में एक समान 11 लाख 72000 की आय दर्शायी है। जो गलत है। जयप्रकाश ने अपने नामांकन पत्र में अपनी धर्मपत्नी की 2016-17 की आय भी नहीं दर्शायी है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से उनका नामांकन पत्र रद्द करने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेरे खिलाफ कोई केस लंबित नहीं है। सभी केस का निपटारा हो चुका है। भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं। उल जलूल की शिकायत कर रहे हैं। अपनी हार को सामने देखकर बुरी तरह से घबराए हुए हैं। अगर किसी को कोई परेशानी हो तो आकर बताए हर एक सवाल का जवाब दूंगा।
विज्ञापन
- जयप्रकाश, प्रत्याशी कांग्रेस
-- -- -- -
अभी मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची हैं। अगर शिकायत आएगी तो आयोग के नियम अनुसार कार्रवाई होगी।
-प्रदीप दहिया, निर्वाचन अधिकारी, हिसार