{"_id":"621520e777c80c4b94189b9c","slug":"company-distributed-20-percent-assessment-notices-395-property-holders-lodged-objection-hisar-news-hsr6249937192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी ने 20 प्रतिशत असेसमेंट नोटिस बांटे, 395 प्रॉपर्टीधारकों ने दर्ज कराई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी ने 20 प्रतिशत असेसमेंट नोटिस बांटे, 395 प्रॉपर्टीधारकों ने दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन
हिसार। शहर में अभी तक याशी कंपनी ने 20 प्रतिशत असेसमेंट नोटिस बांट दिए हैं। वहीं 395 प्रॉपर्टी धारकों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीके से सर्वे पर आपत्ति दर्ज कराई है। उधर लोगों की कम संख्या को देखते हुए कंपनी ने आजाद नगर में शुरू किए हेल्प डेस्क को बंद कर दिया है। कंपनी की मानें तो अब सेक्टर-13 में हेल्प डेस्क शुरू किया जाएगा।
बता दें कि याशी कंपनी ने शहर में नए प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सर्वे किया था। अब कंपनी की तरफ से असेसमेंट नोटिस बांटे जा रहे हैं। इन नोटिस के माध्यम से शहरवासी यह पता लगा सकते हैं कि सर्वे में उनकी प्रॉपर्टी के संबंध में सही जानकारी दी गई है या नहीं। अगर सर्वे में किसी तरह की गलत जानकारी दी गई है तो उसे ठीक करवा सकते हैं।
दो सप्ताह में बांटे 20 प्रतिशत नोटिस
कंपनी ने 7 फरवरी से शहर में असेसमेंट नोटिस बांटने शुरू किए थे। 22 फरवरी तक कंपनी करीब 20 प्रतिशत नोटिस बांट चुकी है। उधर, आपत्ति दर्ज करवाने को लेकर शहरवासी ऑनलाइन सिस्टम का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। 22 फरवरी तक 219 प्रॉपर्टी धारकों ने ऑनलाइन व 176 ने ऑफलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करवाई है। फिलहाल कंपनी ने 30 से 35 कर्मचारियों की ड्यूटी नोटिस बांटने में लगाई हुई है। कंपनी का कहना है कि वह 35 दिनों में पूरे शहर में नोटिस बंटवा देंगे।