फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Commotion and scuffle after a municipal garbage truck driver made a video of a young woman; the driver said he was making the video because she was not segregating the garbage properly.

Hisar News: नगर निगम की कचरा गाड़ी चालक के युवती का वीडियो बनाने पर हंगामा-हाथापाई, चालक बोला-सेग्रीगेट कचरा अलग न डालने पर बना रहा था वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Commotion and scuffle after a municipal garbage truck driver made a video of a young woman; the driver said he was making the video because she was not segregating the garbage properly.
हिसार। शहर के सेक्टर-33 में नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी के चालक द्वारा एक युवती का वीडियो बनाने पर वीरवार को हंगामा हो गया। गाड़ी चालक का कहना था कि युवती ने गीला और सूखा कचरा अलग नहीं किया था, इसलिए उसने वीडियो बनाया। इसके बाद युवती के परिजनों ने गाड़ी चालक पर वीडियो बनाने का विरोध जताया और हेल्पर पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इसके बाद चालक और युवती के परिजनों के बीच हाथापाई तक हो गई।
विज्ञापन

एक जनवरी को निगम की घरों से कचरा उठाने वाली गाड़ी सेक्टर 33 में पहुंची। इस दौरान एक युवती ने पॉलिथीन सहित गीला कचरा गाड़ी में डाल दिया। इस पर गाड़ी के हेल्पर ने युवती को टोक दिया। इस बात को लेकर युवती व हेल्पर के बीच मामूली कहासुनी भी हो गई। वहीं गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके गाड़ी में न डालने पर गाड़ी चालक युवती का वीडियो बनाने लगा। उधर युवती के परिजन युवती का वीडियो बनाने पर भड़क गए और उन्होंने गाड़ी की चाबी छीन ली। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी व हाथापाई हो गई। वहीं, निगम प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गाड़ी के चालकों और हेल्परों को वीडियो बनाने के बजाय संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में पार्षद और आरडब्ल्यूए प्रधान ने सुलह करवाई।
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने एसओपी में किया बदलाव
इस घटना के बाद नगर निगम ने एसओपी में बदलाव करते हुए गाड़ी चालक और हेल्पर को निर्देश दिए हैं कि वे वीडियो नहीं बनाएंगे। यदि कोई व्यक्ति कचरा सही तरीके से सेग्रीगेट नहीं करता है, तो चालक या हेल्पर संबंधित एचएसआई को सूचित करेंगे, जो उस व्यक्ति को जागरूक करेंगे। अगर फिर भी कचरा सेग्रीगेट नहीं किया गया तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
मामले को सुलझा दिया गया है और एसओपी में बदलाव भी कर दिया गया है। अब सेग्रीगेट कचरा ने देने वालों पर जुर्माना किया जाएगा। - शालिनी चेतल, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed