फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Collegium members vote to select the 81 Jat Education Society today, Hisar

जाट एजूकेशन सोसायटी के 81 कॉलेजियम सदस्य चुनने के लिए मतदान आज

Sun, 13 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/हिसार,अमर उजाला
ब्यूरो/हिसार,अमर उजाला Updated Sun, 13 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 जाट एजूकेशन सोसायटी के कॉलेजियम के चुनाव के लिए बैलेट पेपर तैयार हो गए हैं। निर्वाचन टीम ने शनिवार को मौके का मुआयना किया। रविवार को सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। 81 कॉलेजियम सदस्यों के लिए करीब 2106 सदस्य वोट डालेंगे।
विज्ञापन


जाट एजूकेशन सोसायटी के कॉलेजियम चुनाव के लिए बैलेट पेपर तैयार कर लिए गए हैं। शनिवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी की टीम ने जाट कॉलेज का मुआयना किया। मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। रविवार को सुबह 9 बजे मतदान शुरू होगा। मतदान जाट कॉलेज के पुराने भवन में होगा। यहां कमरा नंबर एक से 8 तक के कमरों में बूथ रहेंगे। कुल 81 बूथों के लिए 8 मतदान केंद्र होंगे। हर मतदान केंद्र में दस कॉलेजियम के वोट डाले जाएंगे। हर एक कॉलेजियम में 24 से 28 मतदाता हैं। करीब 2106 मतदाता वोट डालने पहुंचेंगे। मतदान में जाट संस्था से जुडे़ किसी कर्मचारी को ड्यूटी पर नहीं लगाया गया है। ड्यूटी पर 50 कर्मचारी लगाए गए हैं। कर्मचारी 8 बजे ड्यूटी पर पहुंच जाएंगे। दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद ढाई बजे मौके पर ही मतगणना शुरू की जाएगी। शाम चार बजे तक रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट संभालेंगे व्यवस्था
चुनाव स्थल पर पुलिस बल तैनात रहेगा। केवल मतदाता को ही कॉलेज परिसर के निर्वाचन क्षेत्र में आने की अनुमति होगी। बीडीपीओ बरवाला तथा तहसीलदार बरवाला को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी एडीसी विजय कुमार को लगातार रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चुनाव चिन्ह होंगे
जाट संस्था के लिए कुल 200 कॉलेजियम सदस्य चुने जाने हैं, जिसमें 119 सदस्य सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। 81 सदस्य चुनने के लिए मतदान होगा। इसमें हर एक कॉलेजियम में दो से तीन प्रत्याशी ही हैं। एल्फाबेटिक हिसाब से सबसे पहले नाम वाले को अलमारी, दूसरे नंबर पर नाम वाले को छत का पंखा तथा सबसे आखिरी नाम वाले को कप प्लेट चुनाव चिह्न दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed