फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Colleges will be able to apply for UG courses from August 1 to 8

कॉलेजों में 1 से 8 अगस्त तक कर सकेंगे यूजी कोर्स के लिए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Colleges will be able to apply for UG courses from August 1 to 8
हिसार। कॉलेजों में एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। 1 अगस्त से गवर्नमेंट, एडिड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो रहे हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी महाविद्यालयों को आदेश जारी कर दिए हैं। अबकी बार भी एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। जबकि फिजिकल काउंसिलिंग ऑफलाइन मोड में की जाएगी। विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए सिर्फ 8 दिन का ही समय मिला है। 1 अगस्त से 8 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

निदेशालय के आदेशानुसार दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को विषय चयन का सोच समझ कर चयन करना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विषय चयन में बदलाव नहीं होगा। मल्टीपल सबजेक्ट कंबीनेशन का चयन करने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग कॉलेजों में कम से कम 3 विषय वाले कंबीनेशन का चयन करना होगा। निदेशालय के आदेशानुसार इस कॉलेजों में दाखिला के लेने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया है। निदेशालय के आदेश हैं कि दाखिले के बाद भी अगर किसी छात्र के दस्तावेजों में कमी पाई जाती है तो कॉलेज उस छात्र का दाखिला रद्द कर सकता है।
विज्ञापन

अबकी बार रजिस्ट्रेशन की लगेगी फीस
सेशन 2022-23 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की आवेदन की रजिस्ट्रेशन फीस भी लगेगी।
निदेशालय के आदेशानुसार छात्राओं के 50 रुपये, एससी विद्यार्थियों के 50 रुपये, सामान्य वर्ग व अन्य वर्ग के विद्यार्थियों के 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के लगेंगे। पिछले वर्ष यह रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली गई थी। इसके साथ ही पहली ओपन काउंसिलिंग की लेट फीस 100 रुपये लगेगी। दूसरी ओपन काउंसिलिंग की 100 रुपये प्रतिदिन लेट फीस लगेगी। विद्यार्थी https://highereduhry.ac.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए निदेशालय ने 1800 180-2133 टोल फ्री नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिशन का शेड्यूल
आवेदन 1 अगस्त से
आवेदन का अंतिम तिथि 8 अगस्त
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 2 अगस्त से 9 अगस्त
पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी 12 अगस्त
पहली मेरिट लिस्ट मान्य होगी 16 अगस्त तक
पहली मेरिट लिस्ट की फीस जमा होगी 13 अगस्त से 16 अगस्त
दूसरी मेरिट लिस्ट 19 अगस्त को
दूसरी मेरिट लिस्ट 23 अगस्त तक
दूसरी मेरिट लिस्ट की फीस 19 अगस्त से 23 अगस्त तक
ओपन काउंसिलिंग 26 अगस्त
यूजी कक्षाओं में दाखिले प्रक्रिया का शेड्यूल जारी हो गया है। 1 अगस्त से आवेदन जमा होने शुरू होंगे जो कि 8 अगस्त ही जमा होंगे। अबकी बार रजिस्ट्रेशन की फीस लगेगी। विद्यार्थियों से हमारा कहना है कि वे ध्यानपूर्वक आवेदन करें। - डॉ. राजेश, एडमिशन नॉडल ऑफिसर, सीआरएम जाट कॉलेज हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed