फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cold drinking water not available in Landhari government school, head reprimanded

Hisar News: लांधड़ी के सरकारी स्कूल में नहीं मिला पीने का ठंडा पानी, मुखिया को पड़ी फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cold drinking water not available in Landhari government school, head reprimanded
हिसार। जिले में गर्मी का पारा 45 डिग्री पार चल रहा है। दिन के समय लू के थपेड़े लग रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की 26 मई तक छुट्टियां कर दी हैं। वहीं 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों पर गर्मी का असर न पड़े इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखियों को गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन को परखने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार नरवाल ने नंगथला, लांधड़ी व अग्रोहा के पांच सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पानी, कमरों में पंखे, रोशनदान तक की व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

नंगथला स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पानी की व्यवस्था व कमरों में पंखों की व्यवस्था संतोषजनक मिली, जबकि लांधड़ी स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पानी की व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल मुखिया को फटकार लगाई। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने अग्रोहा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल को भी जांचा, जहां स्थिति संतोषजनक मिली।
विज्ञापन



बीईओ करेंगे अपने दायरे के स्कूलों का निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त नौ खंडों के बीईओ को पत्र जारी कर स्कूलों का निरीक्षण करने के आदेश जारी किए है, जिनमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक सरकारी व निजी स्कूल शामिल है। हीट वेट को देखते हुए अगर किसी भी स्कूल में पानी व संबंधित मानकों पर लापरवाही मिली तो संबंधित स्कूल मुखिया को जवाब तलब कर लिया जाएगा। इसी मद्देनजर समस्त बीईओ ने अपने दायरे के स्कूल मुखिया को ईमेल के जरिये गाइडलाइन की पालना करने के आदेश जारी कर दिए गए है। हालांकि गर्मी के बढ़ते टॉर्चर को देखते हुए हिसार जिले के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के समस्त स्कूलों की छुट्टियां घोषित की जा सकती है। हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------





मैंने खुद पांच सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया था, जिसमें बढ़ती गर्मी को लेकर स्कूल मुखिया द्वारा की गई व्यवस्था को परखा गया है। एक को छोड़कर शेष स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त मिली। बीईओ को सख्त आदेश जारी कर दिए गए है कि वे अपने दायरे के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों का निरीक्षण करें। हालांकि हिसार जिले में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में हीट वेट को देखते हुए छुट्टियां घोषित करने से संबंधित कोई पत्र जारी नहीं हुआ है। -
प्रदीप सिंह नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed