फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Coaching Para players motivating

पैरा खिलाड़ियों को कोच कर रहे प्रेरित, तनावरहित होकर उम्दा प्रदर्शन करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Coaching Para players motivating
हिसार। टोक्यो पैरालंपिक में दमखम दिखाने पहुंचे पैरा खिलाड़ियों के साथ गए कोच उनको प्रेरित कर रहे हैं। कोच की ओर से खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए बताया जा रहा है कि वह दिमाग में प्रेशर लेकर नहीं, बल्कि तनावरहित होकर खेले और अपना बेहतर प्रदर्शन करें।
विज्ञापन

साथ ही खिलाड़ियों ने मोबाइल से दूरी बनाई हुई है। जरूरी काम हो तो व्हाट्सअप पर मैसेज छोड़ सूचना दे रहे हैं। पैरा खिलाड़ियों का कहना है कि उनका सपना सिर्फ गोल्ड मेडल जीतने का है। इसको लेकर वह तैयारी में जुटे हैं। बता दें, कि हिसार के अर्बन एस्टेट-2 की रहने वाली एकता भ्याण का तीन सितंबर को मुकाबला होगा। वह क्लब थ्रो गेम की कैटेगिरी एफ-51 में खेलेंगी। वहीं मूलरूप से सातरोड़ कला के रहने वाले तरुण ढिल्लों बैडमिंटन और मूलरूप से ढंढेरी के रहने वाले अरविंद मलिक दो सितंबर को दमखम दिखाएंगे। सभी देश्?ावासी खिलाड़ियों की जीत की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह दो घंटे फिजिकल ट्रेनिंग के बाद शाम को प्रैक्टिस
बैडमिंटन के पैरा खिलाड़ी तरुण ढिल्लो ने बताया कि वह सुबह दो घंटे फिजिकल ट्रेनिंग के अलावा शाम को दो घंटे कोच के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो सितंबर को उनका पहला मैच थाईलैंड के साथ होगा। उसके बाद तीन सितंबर को दो मैच होंगे। जिसमें एक मैच इंडोनेशिया और दूसरा मैच कोरिया के खिलाड़ी के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
तैयारी पूरी, गोल्ड मेडल जीतने की रहेगी कोशिश
शॉटपुर के खिलाड़ी अरविंद मलिक ने बताया कि पैरालंपिक को लेकर उनकी पूरी तैयारी है। गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश रहेगी। इसको लेकर अभी भी अभ्यास जारी है। मेरे साथ कोच सत्यनारायण और सुनील मुझे मोटिवेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर पर कोई जरूरी काम हो तो मैसेज छोड़ देते हैं। गेम से ध्यान न भटके इसको लेकर मोबाइल से दूरी बनाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed