फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Manohar Lal public dialogue program in Hisar HAU, will directly interact with common people

Hisar HAU: जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मनोहर लाल, कहा- जल्द ही बुढ़ापा पेंशन 3 हजार करेंगे

Tue, 10 Oct 2023 02:47 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Oct 2023 02:47 PM IST
सार

हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कृषि मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। वहीं, सीएम मनोहर लाल जन संवाद कार्यक्रम में हिसार विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुनी। विभाग से संबंधित लंबित आवेदनों, जन कार्यों तथा घोषणाओं के संबंध में पूरी जानकारी के साथ ही अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
CM Manohar Lal public dialogue program in Hisar HAU, will directly interact with common people
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को हिसार के जनसंवाद कार्यक्रम में घोषणा की कि सरकार जल्द वृद्धावस्था पेंशन तीन हजार रुपये करने जा रही है। अभी बुजुर्गों को 2750 रुपये पेंशन मिल रही है। सरकार के इस फैसले से करीब 18.10 लाख पेंशन धारक लाभांवित होंगे और सरकारी खजाने पर करीब 43.27 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा पेंशन हरियाणा दे रहा है। इसीलिए पड़ोसी राज्यों के लोग भी हरियाणा में अपनी पेंशन बनवा रहे थे। इसे रोकने के लिए हमने परिवार पहचान पत्र शुरू किया। इस दौरान सीएम ने पूछा 60 साल से अधिक आयु के लोग जिनकी पेंशन नहीं बनी, वो खड़े हो जाएं। मौके पर 22 लोगों की पेंशन बनाकर उन्हें प्रमाणपत्र सौंपे गए।
विज्ञापन


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में हिसार विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम में मनोहर लाल ने कहा कि कोऑपरेटिव सोसायटी के नाम पर बहुत लोगों के साथ फ्रॉड हो रहा है। कुछ लोग प्लाॅट देने का लालच देकर अनजान लोगों को फंसाते हैं। इसके बाद जालसाज इन प्लाॅटों को दूसरों को बेचकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माफिया यह काम कर रहा है, जो फर्जी क्लर्क के जरिये फर्जी फाइल देकर कह देते हैं कि आपकी रजिस्ट्री हो गई। आज के समय में कोऑपरेटिव सोसायटी के किसी प्लाॅट की रजिस्ट्री संभव नहीं है। मैंने अधिकारियों को इसका हल निकालने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने डीसी को निर्देश दिए कि ऐसी सोसायटी के पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल बुलाओ। उनसे पूछेंगे कि वे क्या चाहते हैं और हम क्या कर सकते हैं। इसका रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।

नगर सुधार मंडल के प्लाॅटधारकों को भी मिला आश्वासन
नगर सुधार मंडल के प्लाॅट धारकों ने सीएम को बताया कि 1500 से अधिक व्यापारियों ने खुली बोली में नगर सुधार मंडल के प्लाॅट खरीदे थे। इसमें लोगों ने अपनी दुकानें बना लीं। इन लोगों की दुकानों को कंपीलशन (काम पूरा होना) के लिए कोई योजना बनाई जाए। इस पर सीएम ने जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया। दक्षिण हरियाणा व उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों के तबादले को लेकर रखी गई मांग पर सीएम ने कहा कि इस बारे में बिजली निगम के अधिकारी योजना बनाएं। मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्र में कुछ टुकड़ों में बची कॉलोनियों को भी नियमित करने के निर्देश दिए।


151 करोड़ से हटेंगी घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नागरिकों के घरों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली लाइनों को हटाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 151 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसका समाधान करने के लिए बिजली विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिजली लाइन के नीचे निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए बिजली निगम को शक्तियां दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed