{"_id":"5839d7cc4f1c1b042a13c341","slug":"cm-hau-mobile-seads-van-cm-flag-off-mobile-seads-van-hisar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी तक एचएयू गांव-गांव जाकर बांटेगी बीज, सीएम ने रवाना की वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी तक एचएयू गांव-गांव जाकर बांटेगी बीज, सीएम ने रवाना की वैन
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
हिसार। एचएयू के सचल बीज रथ को झंडा दिखाकर रवाना करते सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएयू अब गांव-गांव जाकर किसानों को बीज बांटेगी। इस दौरान किसान 500 के पुराने नोटों से भी बीज खरीद सकेंगे। इसके साथ ही 31 दिसंबर तक नि:शुल्क मिट्टी व पानी की जांच भी विश्वविद्यालय की वैन गांवों में जाकर करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को एचएयू में दोनों वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की यह मोबाइल बीज वैन गांवों में जाकर किसानों को बीज बेचेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि 15 दिसंबर तक 500 रुपये के पुराने नोट देकर भी किसान इस मोबाइल बीज वैन से बीज खरीद सकेंगे। इससे किसान समय पर बिजाई पूरी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सरकार के लिए सर्वोपरि है, इसलिए किसानों की दिक्कतों को दूर करने का प्राथमिकता से प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इन जिलों में जाएगी बीज वैन
एचएयू के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि इस मोबाइल बीज वैन से सिरसा, हिसार, जींद, भिवानी तथा रोहतक जिलों में किसानों को विभिन्न फसलों के बीज मुहैया करवाए जाएंगे। इसके अलावा 31 दिसंबर तक किसानों के मिट्टी व पानी के नमूनों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों का खेती संबंधी पूर्ण तकनीकी मार्ग दर्शन किया जा रहा है तथा कृषि विज्ञान केंद्रों व क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों के प्रभारियों और वैज्ञानिकों को निर्देश दिया गया है कि वे किसानों के संपर्क में रहें और उन्हें पछैती बिजाई के लिए उपयुक्त किस्मों के बीज उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विवि एक करोड़ से ज्यादा के बीज बेच चुका किसानों को
एचएयू से किसान एक करोड़ से भी ज्यादा के बीज खरीद चुके हैं। कुलपति ने बताया कि सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसान को केवल पहचान पत्र की एक प्रति विश्वविद्यालय को देनी होगी। विश्वविद्यालय द्वारा सिरसा, जींद, भिवानी, हिसार एवं रोहतक में सचल बीज काउंटर शुरू किए गए हैं। जो गांव-गांव में जाकर बीज बेचेंगे। इसके अतिरिक्त बैंक अधिकारियों के साथ परामर्श करके स्वाइप मशीन भी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि किसान क्रेडिट या डेबिट कार्ड से बीज खरीद सके।
यहां से खरीद सकते बीज
विश्वविद्यालय में गेहूं, राया और जौ के प्रजनक व आधार बीज तथा जैविक उर्वरक उपलब्ध हैं। किसान यह बीज प्रात: 9 बजे से सांय 4.30 बजे तक हकृवि, हिसार के लुदास रोड स्थित फार्म निदेशालय, रामधन सिंह बीज फार्म कार्यालय तथा विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर स्थित किसान सेवा केंद्र से खरीद सकते हैं।