फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM flying squad raided sweets godowns, there was a stir among the shopkeepers

सीएम उडनदस्ते ने मिठाईयों के गोदामों पर मारी रेड,दुकानदारों में मचा हडकंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
CM flying squad raided sweets godowns, there was a stir among the shopkeepers
रस्गुल्ले व गुलाब जामुन के सैंपल लेते हुए। - फोटो : Hisar
हांसी। शहर के मिठाई के गोदामों पर वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। इसकी सूचना मिलने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारा दुकानों के शटर गिराकर गायब हो गए। टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम के साथ दो गोदामों पर रेड की। इस दौरान प्लांट में सफाई न मिलने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर भवर सिंह ने मौके पर मौजूद लोगों को फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट तीन हफ्ते बाद आएगी।
विज्ञापन

भंवर सिंह अपनी टीम के साथ सिसाय रोड पर बनी बजरंग मिल्क डायरी व सिसाय पुल स्थित संकट मोचन रसगुल्ला प्लांट पर पहुंचे। संकट मोचन रसगुल्ला प्लांट से 575 किलो रस्सगुला, 675 किलो गुलाब जामुन व 160 किलो छन्ना पनीर बरामद किया। वहीं बीड़ फार्म के खेतों स्थित बजरंग मिल्क प्लांट से 350 किलो दही बरामद हुई जो खराब हालत में थी। टी में सब इंस्पेक्टर बजरंग शर्मा, एएसआई राकेश कुमार व एएसआई सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। इससे पहले टीम ने अचार, कोल्ड ड्रिंक, आंवले की फैक्टरी पर छापा मारा था।
विज्ञापन

हमारा मकसद है कि लोगों को क्वालिटी के खाद्य पदार्थ मिले। मिठाई के दो गोदामों पर छापा मारकर मिठाई, पनीर छन्ना, रसगुल्ला, गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट करीब तीन हफ्ते बाद आएगी। दोनों गोदाम लाइसेंसी हैं। - डॉ. भवर सिंह, फूड सेफ्टी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed