{"_id":"6938708df885153a7f0e260a","slug":"cm-flying-squad-raided-in-madanpura-10th-grade-classes-were-being-conducted-in-a-school-up-to-8th-grade-school-was-locked-children-sent-home-hisar-news-c-21-hsr1020-766749-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने मारा छापा : मदनपुरा में 8वीं तक के स्कूल में हो रही थी 10वीं की पढ़ाई, स्कूल पर जड़ा ताला, बच्चों को भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने मारा छापा : मदनपुरा में 8वीं तक के स्कूल में हो रही थी 10वीं की पढ़ाई, स्कूल पर जड़ा ताला, बच्चों को भेजा घर
विज्ञापन
स्कूल में जांच के लिए पहुंची टीम।
हिसार। उकलाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा में बिना किसी मान्यता के संचालित पाल मिडल स्कूल पर मंगलवार को सीएम फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने कार्रवाई की। स्कूल में नर्सरी से 10वीं कक्षा तक की कक्षाएं अवैध रूप से चल रही थीं। मौके पर अव्यवस्थित माहौल, नियमों की घोर अनदेखी और बुनियादी सुविधाओं का अभाव मिलने पर टीम ने स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। स्कूल के विद्यार्थियों का दाखिला अब क्लस्टर के अनुसार नजदीकी मान्यता प्राप्त स्कूलों में करवाया जाएगा।
सीएम फ्लाइंग स्क्वाॅयड हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में टीम में उप-जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह, एसआई जितेंद्र, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और विजय शामिल थे। टीम को सूचना मिली थी कि गांव में एक स्कूल बिना अनुमति संचालित हो रहा है, जहां न तो बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाएं हैं और न ही शिक्षा का अनुकूल वातावरण। जांच के दौरान स्कूल में नर्सरी से 10वीं तक कुल 62 विद्यार्थी पढ़ते मिले। कक्षाओं में बच्चों के बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। स्कूल परिसर शिक्षण कार्य के मानकों पर बिल्कुल खरा नहीं उतरता था और कई नियमों का उल्लंघन स्पष्ट दिखाई दिया।
निरीक्षण में खैरी गांव के सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की डीएमसी, उकलाना के स्वामी विवेकानंद स्कूल से जुड़े दस्तावेज व कुछ खाली चरित्र प्रमाणपत्र भी मिले। स्कूल संचालक पंकज मान्यता संबंधी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। अनियमितताएं गंभीर होने पर उप-जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह ने स्कूल को तुरंत बंद करने के आदेश दिए। टीम पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजेगी, ताकि आगे उचित कार्रवाई की जा सके।