फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Flying raided two shops on complaint of fake ghee

Hisar News: नकली घी की शिकायत पर दो दुकानों पर सीएम फ्लाइंग का छापा

Wed, 16 Jul 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 16 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raided two shops on complaint of fake ghee
हिसार में घी की दुकान पर जांच करतीं सीएम फ्लाइंग की प्रभारी सुनैना और टीम के अन्य अधिकारी।
हिसार। नकली घी की बिक्री की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को शहर में दो स्थानों पर छापा मारा। दुकानों में भारी मात्रा में प्रसिद्ध ब्रांड्स के नाम से पैक देसी घी बरामद किया। टीम ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। एक दुकानदार को बिना लाइसेंस के घी का कारोबार करने पर चालान किया गया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में छापे की कार्रवाई की गई। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल और एएसआई सुरेंद्र भी शामिल रहे। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि नई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 140, शिबु ट्रेडिंग कंपनी पर नकली देसी घी बेचा जा रहा है। टीम की कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक बरवाला निवासी शिवकुमार मौके पर मौजूद मिला। जांच के दौरान दुकान से मधुसूदन, पारस, मधु, वीटा, अमूल, हरियाणा मक्खन, हरियाणा सुप्रीम और आशीर्वाद डेयरी जैसे नामी ब्रांड्स के लेबल लगे 225 लीटर हरियाणा मक्खन, 225 लीटर हरियाणा सुप्रीम और 108 लीटर आशीर्वाद डेयरी के लेबल वाले पैकेट व टिन बरामद किए गए।
विज्ञापन

शिवकुमार कोई बिल या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। शिव कुमार ने बताया कि वह एक व्यक्ति मनोज से 170 रुपये प्रति लीटर की दर से घी खरीदता है। थोक में 185-190 रुपये प्रति लीटर तक बेचता है। देसी घी के मिलावटी होने की आशंका में टीम ने मौके से सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने दूसरी कार्रवाई भगत सिंह चौक स्थित गोयल घी स्टोर पर की, जहां से भारी मात्रा में संदिग्ध घी बरामद हुआ। जांच के दौरान वीटा के 85 पैकेट, मधु के 126 पैकेट, 12 खुले घी के टिन, 15 पैकेट (5 लीटर), 7 पैकेट (2 लीटर), 14 रिफाइंड टिन, 8 डालडा टिन समेत अन्य घी के पैकेट और सामान बरामद हुए। दुकानदार सुरेंद्र घी की खरीद के स्पष्ट दस्तावेज नहीं दिखा सके। दुकान में कुछ लोकल ब्रांड्स के लेबल और पैकिंग सामग्री भी मिली हैं। इस दुकान से भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। शहर के दुकानदारों को घी को लेकर सीएम फ्लाइंग की रेड होने की खबर लगी तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों को बंद करके वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed