फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Flying raided Roshan Kheda school in Hisar, complaints were being received regarding teacher absence

Hisar: सीएम फ्लाइंग ने रोशन खेड़ा के स्कूल में मारा छापा, शिक्षक के गैरहाजिर की मिल रही थी शिकायतें

Fri, 15 Mar 2024 03:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Mar 2024 03:00 PM IST
सार

टीम में मुख्यमंत्री उड़ान दस्तक की टीम से सबइंस्पेक्टर बजरंग व एएसआई राकेश कुमार की सयुक्त टीम तैयार की गई। टीम सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोशन खेड़ा में पहुंची। टीम ने निरीक्षण किया तो पता चला कि स्कूल में नियमित जेबीटी अध्यापक देव सुमन है और इस दौरान वह स्कूल में मौजूद नहीं मिला।

विज्ञापन
CM Flying raided Roshan Kheda school in Hisar, complaints were being received regarding teacher absence
राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोशन खेड़ा में जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का समय पर नहीं पहुंचना आम बात हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बास क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोशन खेड़ा में छापा मारा। स्कूल में एक नियमित अध्यापक है और उसकी बार-बार शिकायत मिल रही थी कि वह अक्सर ड्यूटी पर नहीं आता। इस पर शुक्रवार को एक टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन


टीम में मुख्यमंत्री उड़ान दस्तक की टीम से सबइंस्पेक्टर बजरंग व एएसआई राकेश कुमार की सयुक्त टीम तैयार की गई। टीम सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोशन खेड़ा में पहुंची। टीम ने निरीक्षण किया तो पता चला कि स्कूल में नियमित जेबीटी अध्यापक देव सुमन है और इस दौरान वह स्कूल में मौजूद नहीं मिला। टीम को जांच में पता चला कि अध्यापक देव सुमन ने अपनी जगह पर बच्चों को पढ़ने के लिए एक युवक रमन को लगाया हुआ है। उर्दू राम स्कूल में रमन बच्चों को पढ़ा रहा था।
विज्ञापन


टीम ने जब हाजरी रजिस्टर चेक किया तो उसमें देव सुमन की हाजरी नहीं लगी हुई थी और नहीं उसने कोई छुट्टी के लिए एप्लीकेशन दी हुई मिली। टीम ने जब रमन से पूछताछ की तो रमन ने बताया कि गांव की एमसी कमेटी द्वारा अवैतनिक तौर पर स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए लगाया हुआ है। स्कूल में रमेश कुमार सफाई कर्मचारी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने जब सफाई कर्मचारी से पूछताछ की तो उसने बताया कि अध्यापक देव सुमन स्कूल में एक दिन छोड़कर अगले दिन आता है उनकी गैर हाजिरी में रमन कुमार बच्चों को पड़ता है स्कूल में कुल 22 बच्चे हैं। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जेबीटी अध्यापक देव सुमन स्कूल में 10 से 15 दिन में एक या दो बार ही आता है। टीम द्वारा मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। करीब 11 बजकर 45 मिनट पर देव सुमन स्कूल में पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed