फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM, Baba Ramdev will give honorary title

सीएम, बाबा रामदेव की मानद उपाधि पर मुहर

Sun, 26 Jul 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sun, 26 Jul 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का हिसार दौरा कई के लिए सौगात लेकर आया है। एचएयू प्रशासन ने बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री के गृह जिले के लिए भी खुशखबरी दी है।

विज्ञापन


एचएयू प्रशासन करनाल में अपनी 32 एकड़ जमीन बस स्टैंड के लिए सरकार को देगा। इस पर सरकार अपना बस स्टैंड बनाएगी। बदले में सरकार एचएयू को 100 से 150 एकड़ जमीन देगी।
विज्ञापन


इसके अलावा बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर व योग गुरू बाबा रामदेव को मानद उपाधि देने का भी फैसला किया गया है। एचएयू में रविवार को होने वाले कन्वोकेशन में मुख्यमंत्री व योग गुरु को मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसरों को मिली प्रमोशन, अब नहीं होगा विरोध
छह सालों से लंबित 39 एसोसिएट प्रोफेसरों में से 32 के प्रमोशन को भी बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। पिछले छह सालों से 39 एसोसिएट प्रोफेसर पदोन्नति की मांग कर रहे थे।

नाराज शिक्षकों ने दो दिन पहले कन्वोकेशन का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। इससे एचएयू प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने बोर्ड की बैठक में शिक्षकों को प्रमोशन की मुहर लगानी पड़ी। हालांकि पर्सनल कमेटी की चंडीगढ़ में हुई बैठक में 7 शिक्षकों को प्रमोशन नहीं देने का फैसला किया गया था।

इसी पर बोर्ड की बैठक में भी सहमति बनी और केवल 32 शिक्षकों की प्रमोशन की गई। सात में से चार प्रोफेसर के केस दोबारा तैयार कर पर्सनल कमेटी को भेजे जाएंगे।

नॉन टीचिंग एसोसिएशन के मुद्दे भी हुए पास
कुलसचिव डॉ. एमएस दहिया ने बताया कि नॉन टीचंग एसोसिएशन के प्रमोशन सहित अन्य कई मुद्दे थे। जिनको बोर्ड की बैठक में पास कर दिया गया है। बोर्ड ने हर जायज मांग को पूरा कर दिया है। ऐसे में किसी के विरोध करने की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती है।


मुख्यमंत्री को खुश करने का प्रयास
एचएयू कुलपति डॉ. केएस खोखर ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को खुश करने के लिए करनाल बस स्टैंड के लिए 32 एकड़ जमीन देने का निर्णय लिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री के आने से 24 घंटे पहले लिया गया।

यह रहेगी पुलिस सिक्योरिटी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया वीआईपी की सिक्योरिटी के लिए पांच बटालियन तैनात की गई हैं। जो शहर में अलग-अलग जगह तैनात की जाएंगी।

अधिकांश ने शनिवार शाम को ही मोर्चा संभाल लिया था। कुल 500 जवानों को तैनात किया गया है। हालांकि जिन इलाकों में मुख्यमंत्री के प्रोग्राम होंगे वहां पर संबंधित थाने का पुलिस बल तैनात रहेगा। देर रात तक पुलिस की शहर भर में गश्त चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed