फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cloudy all day, rain with strong winds in the evening

दिनभर छाए रहे बादल, शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

Fri, 29 May 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cloudy all day, rain with strong winds in the evening
बारिश के बीच से गुजरते वाहन। - फोटो : Hisar
पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला और दिन में अधिकांश समय बादल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। शाम को चार बजे जिलेभर में घने बादल छाने के साथ ही तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। करीब दो एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले वीरवार को भी देर शाम से रात तक 2.3 एमएम बारिश हुई थी। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट हुई और मौसम ठंडा हो गया। इससे पहले दिन के समय कड़ी धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान छह डिग्री की गिरावट के साथ 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 29 मई से प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। ऐसे में 29 मई से एक जून के बीच आंशिक बादल छाने और तेज हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed