फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clerk of Building Tax Branch accused Class IV employee of misuse of ID, complained to police

Hisar News: भवन कर शाखा की लिपिक ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर लगाए आईडी का गलत उपयोग करने के आरोप, पुलिस को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Clerk of Building Tax Branch accused Class IV employee of misuse of ID, complained to police
हांसी नगर परिषद की भवन कर शाखा। 
हांसी। नगर परिषद की भवन कर शाखा में भ्रष्टाचार के एक और मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। वार्ड चार के पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी ने छुट्टी के दिन प्रॉपर्टी आईडी में नाम दर्ज करवाने को लेकर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं भवन कर शाखा की लिपिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में कार्यकारी अधिकारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नगर परिषद की लिपिक गीता रानी ने बताया कि उसका कार्य भवन कर शाखा में ऑनलाइन लगी हुई फाइल पर नाम के आवेदन की जांच करना है। पिछले काफी समय से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा है जिसके लिए उन्होंने कार्यकारी अधिकारी से कई बार छुट्टी का आग्रह भी किया। लेकिन उन्होंने छुट्टी का आवेदन हर बार रद्द कर दिया। शनिवार को वह कार्यालय में थी व उसके सिर में दर्द था। शाम साढ़े तीन बजे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विकास कमरा नंबर 11 में आया। उसी समय एक अन्य कर्मचारी ने उन्हें दूसरे कमरे में बुलाया। जिस पर वह दूसरे कमरे में चली गई।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी मेकर आईडी लॉगइन थी। इसी बीच विकास ने उनकी आईडी से एक फाइल को पास कर दिया। इस आवेदन की गलत फाइल होने की वजह से वह इसे पहले ही रिवर्ट कर चुकी थी। इस जमीन पर दो पक्षों का झगड़ा चल रहा है। विकास ने उसकी आईडी से गैर कानूनी तौर पर फाइल को पास किया व कार्यकारी अधिकारी की आईडी से चेकर की आईडी से भी उसे अप्रूव कर दिया। लिपिक गीता रानी का आरोप है कि इस मामले को जब कार्यकारी अधिकारी के आगे रखा गया तो वह विकास का बचाव करने लगे। शिकायत में उन्होंने कहा कि कार्यकारी अधिकारी राजाराम पर पहले भी हांसी के 22 पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद प्रतिनिधि ने उठाया था मामला
इस मामले में वार्ड चार के पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी ने रविवार को एक मैसेज सोशल मीडिया पर डाला था कि छुट्टी के दिन परिषद कार्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने गलत तरीके से एक प्रॉपर्टी आईडी में नाम दर्ज किया है। आरोप लगाया गया कि इसके लिए लाखों रुपये लिए गए हैं। इस मैसेज के वायरल होने पर लिपिक गीता द्वारा कार्रवाई करवाई गई।


यह होती है चैकर व मेकर आईडी
भवन कर शाखा में एनडीसी के लिए नगर परिषद में दो आईडी से आवेदन स्वीकार होते हैं। पहले लेवल पर मेकर आईडी से आवेदन स्वीकार होता हैं। यह लिपिक स्तर पर होता, उसे आवेदन की जांच करनी होती है। उसके बाद चैकर द्वारा अप्रूव करने पर ही काम पूरा होता है। यह चैकर आईडी कार्यकारी अधिकारी, सचिव या एमई के पास होती है।

------------------------------------------------

लिपिक द्वारा मेरे सामने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई। मेरे से मामले को लेकर कोई बातचीत नहीं की। लिपिक ने जो भी आरोप लगाए हैं उसकी निष्पक्ष जांच हो। - राजा राम, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
----------------------------------------------------------



इस मामले में अभी हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही मामले में जांच कर कार्रवाई करेंगे।- उदयभान गोदारा, एसएचओ, सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed