{"_id":"6931e08b22d911c6810eba7e","slug":"cleanliness-drive-to-be-launched-in-mandis-work-to-make-them-plastic-free-will-be-expedited-chairman-roki-hisar-news-c-21-hsr1020-763314-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में काम होंगे तेज : चेयरमैन रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में काम होंगे तेज : चेयरमैन रोकी
विज्ञापन
मार्केट कमेटी समिति सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक लेते मार्केट कमेटी चेयरमैन रविंद्र रोकी।
हिसार। मार्केट कमेटी चेयरमैन रविंद्र रोकी ने बुधवार को समिति सदस्यों व पदाधिकारियों की बैठक में हिसार की दोनों मंडियों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मंडियों में स्वच्छ पानी, शौचालयों की बेहतर व्यवस्था और लंबित निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। बैठक में मार्केट कमेटी सचिव ने चेयरमैन और सभी सदस्यों का अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय करवाया।
चेयरमैन रविंद्र रोकी ने निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। दोनों मंडियों को पूरी तरह पॉलीथिन-मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे और इसके लिए एक विशेष अभियान भी शुरू किया जाएगा।
उन्होंने सदस्यों से कहा कि वे मंडी आढ़तियों से मिलकर उनकी समस्याएं समझें और किसानों के साथ नियमित संवाद स्थापित करें। जो समस्याएं कमेटी स्तर पर हल हो सकती हैं, उनका तुरंत समाधान किया जाए, जबकि बड़े मुद्दे हरियाणा सरकार तक भेजकर निस्तारित कराए जाएंगे। रविंद्र रोकी ने अनाज मंडी और सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही मंडी परिसर में पौधारोपण अभियान चलाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी सदस्य अपने गांवों में मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं और पंचायत भूमि पर 10–15 उत्तम किस्म के पौधे रोपित करवाएं। पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल व संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। चेयरमैन ने आढ़तियों, किसानों व आम लोगों से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक-मुक्त अभियान और वृक्षारोपण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरदर्शी सोच है कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इस संदेश को जमीन पर उतारें।