फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cleaning system on strike...heaps of garbage everywhere, agency fined Rs 1.13 lakh

Hisar News: हड़ताल पर सफाई व्यवस्था...जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, एजेंसी पर 1.13 लाख रुपये का जुर्माना

Fri, 13 Feb 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 13 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cleaning system on strike...heaps of garbage everywhere, agency fined Rs 1.13 lakh
फोटो संख्या 10
विज्ञापन

बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित रहीं, सरकारी कार्यालयों में भी जारी रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर की गई एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों और ठेकेदार एजेंसी के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। शहर के मुख्य बाजारों और गलियों में कचरा उठान न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दिए। सफाई न होने के कारण नगर परिषद ने एजेंसी पर 1.13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसमें मुख्य मार्गों से कचरा न उठने पर 75 हजार रुपये और डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए 20 ऑटो टिपर न चलने पर 38 हजार रुपये का जुर्माना शामिल है।
हालांकि बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित रहीं। तहसील कार्यालय, बिजली निगम और अन्य प्रशासनिक विभागों में काम जारी रहा। कुछ कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया लेकिन इससे आमजन को बहुत ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बसें हांसी डिपो से निर्धारित रूटों पर चलीं जिससे यात्रियों को आवागमन में कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई। रोडवेज कर्मचारियों ने हिसार बस स्टैंड परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें हांसी के कर्मचारी भी शामिल रहे। बिजली निगम की एचएसईबी वर्कर यूनियन के कर्मचारी दो घंटे प्रदर्शन में शामिल हुए लेकिन अन्य समय पर कार्यालय सामान्य रूप से कार्यरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
हड़ताल के दौरान पुलिस प्रशासन ने पूरी व्यवस्था बनाए रखी। कर्मचारियों के पैदल मार्च के दौरान पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिला सचिवालय पर फायर ब्रिगेड और भारी पुलिस बल मौजूद रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

:::::::::::
सफाई न होने पर एजेंसी पर हमने जुर्माना लगाया है। जो कर्मचारी हड़ताल पर थे, उनकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी है।- संजय कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed