फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Class 10th girl student kidnapped and raped, found unconscious in car, condition critical

दरिंदगी: 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, कार में बेहोश मिली, हालत गंभीर, 10वीं कक्षा में करती है पढ़ाई

Thu, 16 Mar 2023 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बास, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बास, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2023 08:50 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार के बास थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की आधी रात को वारदात हुई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर कार सवार युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Class 10th girl student kidnapped and raped, found unconscious in car, condition critical
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार में क्षेत्र के एक गांव की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा का मंगलवार आधी रात में घर से अपहरण कर कार में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी घर से थोड़ी दूरी में कार में बेहोश मिली। तलाश करते परिजन पहुंचे तो कार में सवार युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर कार सवार युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में किशोरी के पिता ने बताया कि 14 मार्च की रात वह अपने बच्चों सहित घर में सोया था। रात करीब 1 बजे आंख खुली तो बेटी घर पर नहीं दिखी। उसने परिवार के सदस्यों को जगाया और तलाश शुरू कर दी। घर से थोड़ी दूरी पर एक कार खड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन


आधी रात को सुनसान जगह पर कार खड़ी देखकर वहां पहुंचे तो कार सवार युवक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। कार में ही बेटी बेहोशी की हालत में मिली। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। इसके बाद बेटी को हांसी के सामान्य अस्पताल में लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर बताते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के नंबर से आरोपी की पहचान भिवानी जिला निवासी कर्णसिंह के रूप में हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुखदेव सिंह, थाना प्रभारी, बास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed