फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clash over new system of garbage collection

Hisar News: कचरा उठान की नई व्यवस्था पर घमासान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Clash over new system of garbage collection
ढंढूर में बना डंपिंग स्टेशन।  फाइल फोटो 
हिसार। शहर में कचरा उठान की नई व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। नगर निगम प्रशासन कचरा उठान के लिए 5 व इसके निस्तारण को 10 साल के लिए एजेंसी चयन की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद टेंडर की नई व्यवस्था के विरोध में आ गए हैं। उनका तर्क है कि लंबे समय तक चयनित एजेंसियां अपनी मनमानी चलाएंगी। नगर निगम प्रशासन कचरा उठान व निस्तारण कार्य के लिए अब तक एक-एक साल के लिए ठेका देता रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय की तरफ से निर्देश मिले हैं कि डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए 5 साल और कचरा निस्तारण के लिए 10 साल के लिए टेंडर लगाया जाए। इसी आदेश के क्रम में निगम ने दोनों कार्यों के लिए 30-30 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद दोनों टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल फरवरी में खत्म हो जाएगा टेंडर : अभी नगर निगम ने 10-10 वार्डों में कचरा उठान व निस्तारण के लिए अलग-अलग ठेका दे रखा है। वार्ड 11 से 20 का कचरा उठान व निस्तारण का टेंडर अगले साल फरवरी में खत्म हो जाएगा। इसके बाद सफाई व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए निगम को अभी से टेंडर लगाना होगा। वहीं, वार्ड 1 से 10 का टेंडर अगले साल अगस्त में पूरा होगा, जिसमें अभी काफी समय है। निगम के मुताबिक वार्ड 1 से 10 में प्रतिदिन 100 टन और वार्ड 11 से 20 में प्रतिदिन 116 टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed