फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clash between prisoners in Central Jail 2 located on Rajgarh Marg in Hisar

Hisar: केंद्रीय कारागार दो में बंदियों में टकराव, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, दो जख्मी

Tue, 07 Feb 2023 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Feb 2023 12:05 PM IST
सार

केंद्रीय कारागार दो में सोमवार दोपहर बाद ब्लॉक नंबर एक में बंद बंदी बीरबल, मंजीत, सन्नी, अमित, निखिल, रोहित, विशाल ने कमरा नंबर दो में बंदी नवदीप और सुधीर के साथ झगड़ा और गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Clash between prisoners in Central Jail 2 located on Rajgarh Marg in Hisar
jail - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिसार में  राजगढ़ मार्ग स्थित केंद्रीय कारागार दो में बंदियों में टकराव हो गया। बंदियों को छुड़वाने के लिए पुलिस कर्मचारियों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बंदियों के टकराव में दो बंदी जख्मी हो गए। इस संबंध में डीएसपी विक्रम सिंह ने आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने बंदी बीरबल, मंजीत, अमित, निखिल, रोहित, विशाल समेत अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्रीय कारागार दो में सोमवार दोपहर बाद ब्लॉक नंबर एक में बंद बंदी बीरबल, मंजीत, सन्नी, अमित, निखिल, रोहित, विशाल ने कमरा नंबर दो में बंदी नवदीप और सुधीर के साथ झगड़ा और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बंदियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर वार्डर और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दोनों बंदियों को छुड़वाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घायल बंदी नवदीप और सुधीर को उपचार के लिए जेल अस्पताल में ले जाया गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed