{"_id":"675745ca18b89dfa3a05bf24","slug":"civil-hospitals-x-ray-machine-broken-facility-closed-for-a-week-hisar-news-c-21-hsr1020-521607-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नागरिक अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब, एक सप्ताह से बंद है सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नागरिक अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब, एक सप्ताह से बंद है सुविधा
Tue, 10 Dec 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पतालम के एक्सरे रूम में एक्सरे मशीन लगाने की जगह।
हांसी। नागरिक अस्पताल में 100 एमए की एक्सरे मशीन खराब होने के कारण बीते एक सप्ताह से एक्सरे की सुविधा बंद है। एक्सरे की सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को बाहर से एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। वहीं अस्पताल में 300 एमए की बड़ी मशीन तीन वर्ष से खराब पड़ी है।
बताया जा रहा है कि मशीन की हेड ट्यूब हेड में खराबी है। इसलिए इसे ठीक करवाने के लिए चंडीगढ़ कंपनी में भेजा गया था। जहां से मशीन ठीक हो गई। सोमवार को अस्पताल के कर्मचारी मशीन को वापस लेने के लिए चंडीगढ़ गए हैं। मंगलवार को इसे तकनीकी विशेषज्ञ के जरिए फिर से लगाया जाएगा। ऐसे में मंगलवार दोपहर तक या बुधवार को एक्सरे की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। मशीन खराब होने से मरीजों को मजबूरन बाहर से एक्सरे करवाने पड़ रहे थे। जहां पर 250 से 400 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं निजी अस्पताल में एक्सरे न करवाने वाले मरीजों को हिसार रेफर किया जा रहा है। लेकिन कई मरीज मशीन के ठीक होने के इंतजार में भी हैं। अस्पताल में प्रति महीने 800 से 900 एक्सरे होते हैं।
बता दें कि नागरिक अस्पताल में दो एक्सरे मशीन हैं एक बड़ी मशीन 300 एमए व दूसरी छोटी मशीन 100 एमए की। दोनों मशीनें करीब 14 से 15 वर्ष पुरानी हैं। छोटी मशीन को पोर्टेबल मशीन के तौर पर या फिर जरूरत के समय इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन तीन साल पहले बड़ी एक्सरे मशीन 300 एमए की खराब हो गई। तकनीकी जानकारों के अनुसार यह मशीन ठीक नहीं हो सकती। ऐसे में रेडियोलॉजिस्ट 100 एमए एक्सरे मशीन से ही काम चला रहे हैं। जबकि अस्पताल में अभी 500 एमए एक्सरे मशीन की जरूरत है। इसके लिए अस्पताल के अधिकारी कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र भी लिख चुके हैं। मगर उसके बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा।
विज्ञापन
एक्सरे मशीन को ठीक करवाने के लिए चंडीगढ़ भेजा हुआ था। मशीन को लेने के लिए कर्मचारी गए हैं। जल्द ही एक्सरे की सुविधा फिर से शुरू हो जाएगी।- डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल