फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Civil hospital gets laparoscopic machine, gall bladder operations will be done without incision

Hisar News: नागरिक अस्पताल को मिली लेप्रोस्कोपिक मशीन, बिना चीरे के होंगे पित्त की थैली के ऑपरेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital gets laparoscopic machine, gall bladder operations will be done without incision
हांसी। नागरिक अस्पताल में जटिल ऑपरेशन के लिए लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) की मशीन आ गई है। अब लेप्रोस्कोपिक मशीन के जरिये हर्निया, गुर्दे में पथरी, पित की थैली में पथरी व अन्य कई तरह की जटिल बीमारियों की सर्जरी की सुविधा मुफ्त में मिलेगी। इसके लिए मरीजों को हिसार नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

लेप्रोस्कोपिक मशीन वीरवार को हिसार के जिला अस्पताल से हांसी नागरिक अस्पताल में लाई गई। अभी मशीन को इंस्टॉल किया जाएगा। अब नागरिक अस्पताल में मशीन के जरिये ऑपरेशन मुफ्त में हो सकेंगे। लेप्रोस्कोपिक मशीन हर्निया, पत्थरी व अन्य कई बीमारियों के ऑपरेशन करने में काफी मददगार होती है। अस्पताल में करीब डेढ़ महीना पहले ही सर्जन डॉ. राजीव डाबला ने ज्वाइंनिंग की थी। उन्होंने कार्यभार संभालते ही अस्पताल में छह महीने से बंद ऑपरेशन की सुविधा फिर से शुरू हुई थी। उन्होंने मशीन के लिए सीएमओ से पत्राचार किया था।
विज्ञापन


हिसार में थी अतिरिक्त मशीन
बता दें कि जिला नागरिक अस्पताल में कुछ समय पहले दो नई लेप्रोस्कोपिक मशीन आई थी। जिसका उपयोग सर्जरी व महिला रोग विभाग में किया जा रहा है। पहले से रखी हुई मशीन वहां पर अतिरिक्त थी और उसका कोई उपयोग नहीं था। हालांकि मशीन 15 वर्ष पुरानी है। लेकिन अभी सही हालत में है। इस मशीन की हांसी के नागरिक अस्पताल के लिए मांग की गई है। ताकी इसका यहां पर उपयोग किया जा सके व लोगों को इससे फायदा है। अब यह मशीन हांसी में आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह होती है लेप्रोस्कोपिक
लेप्रोस्कोपिक मुख्य रूप से यह पेट के अंदर अंगों को देखने और उनमें बदलाव करने के लिए की तकनीक है। इसमें एक पतली ट्यूब (लेप्रोस्कोप) का इस्तेमाल किया जाता है। इस ट्यूब में कैमरा और लाइट होती है। कैमरा एक स्क्रीन से जुड़ा होता है, जिसमें देखकर सर्जन सर्जरी करते हैं। इसमें जटिल सर्जरी भी बेहद आसान हो जाती हैं। साधारण भाषा में इसे दूरबीन भी कहा जाता है। लेप्रोस्कोपिक मशीन से बिना चीर फाड़ वाली सर्जरी की जा सकती है। यह एक आधुनिक तकनीक है जो पेट के अंदर देखने और सर्जरी करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

नागरिक अस्पताल के लिए लेप्रोस्कोपिक मशीन की मांग की गई थी। अब यहां पर लेप्रोस्कोपिक मशीन आ गई है, जिसके जरिये कई बीमारियों के ऑपरेशन की सुविधा यहां शुरू की जा सकेगी। मरीजों को हिसार नहीं जाना पड़ेगा।- डॉ़ राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed