फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   City got gift of new power house, 33 KV Bilji Ghar started in Sector 9-11

शहर को मिली नए बिजली घर की सौगात, सेक्टर 9-11 में 33 केवी बिलजी घर शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
City got gift of new power house, 33 KV Bilji Ghar started in Sector 9-11
हिसार। सेक्टरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बिजली निगम हिसार ने बुधवार को सेक्टर 9-11 में बनाए नए 33 केवी बिजली घर को शुरू कर दिया है। नया बिजली घर शुरू होने से सेक्टर-13 क्षेत्र का लोड घटेगा।
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में बिजली घर को कम लोड पर रखा जाएगा, क्योंकि लोड ज्यादा होने से फॉल्ट होने का खतरा रहता है। नया बिजली घर शुरू होने से सेक्टर 9-11, सेक्टर-13 सहित साथ लगते अन्य एरिया में बिजली कटों से निजात मिलेगी। मंगलवार शाम को मिट्रिक एंड प्रोटेक्टन (एमएंडपी) की टीम ने निरीक्षण का बिजली घर का ट्रायल किया था। ट्रायल के दौरान बिजली लाइन व ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट आदि को जांचा गया था। यह ट्रायल बिजली निगम व कंस्ट्रक्शन से एसई व एक्सईएन ने किया था।
विज्ञापन

करीब 20 दिनों तक नए बिजली घर से बिना लोड बिजली सप्लाई की जाएगी। अगर लोड बढ़ा तो सप्लाई बंद कर दी जाएगी। एक्सपर्ट के अनुसार बिजली घर नया होने के कारण फॉल्ट ज्यादा होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में एहतियात बरतनी जरूरी है। बता दें कि हिसार में मुख्यमंत्री ने दौरे के समय बिजली घर का उद्घाटन कर दिया था, पर उस समय काम पूरा नहीं हुआ था। अब एसई एसएस राय, एक्सईएन की टीम ने बिजली घर को सुचारु किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजराज 132 बिजली घर से जोड़ी लाइन
- भोजराज 132 केवी बिजली घर से 33 केवी सेक्टर 9-11 बिजली घर की लाइन को जोड़ा गया है। तीन दिन तक ट्रायल किया, जो कि सफल रहा। अब सेक्टर 9-11 पूर्ण रूप से स्वचालित होगा। पहले सेक्टर 13 स्थित 33 केवी बिजली घर से बिजली सप्लाई होती थी। ऐसे में सेक्टर 13 व सेक्टर 9-11 क्षेत्र का एक ही बिजली घर पर लोड ज्यादा बढ़ जाता था। इसी को देखते हुए नया बिजली घर की मांग थी।
डेढ़ करोड़ की लागत से हुआ तैयार
साल 2020 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से बिजली निगम को सेक्टर 9-11 क्षेत्र में बिजली घर के लिए डेढ़ एकड़ जमीन मिली थी। उसके कुछ दिन बाद ही बिजली घर में निर्माण कार्य चल रहा था। यह बिजली घर करीब छह करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। दो साल से अब काम पूरा हुआ है। बिजली घर में साढ़े 12 एमवीए का ट्रांसफार्मर रख दिया गया है।
राजगढ़ रोड बिजली घर की चहारदीवारी का निर्माण शुरू
राजगढ़ रोड स्थित बिजली घर के बाहरी ओर चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह निर्माण कार्य शुरू से पहले हवन यज्ञ हुआ। इस दौरान निगम के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। दीवार बनाने पर 18 से 20 लाख की लागत आएगी। यह दीवार काफी कंडम हो चुकी थी और टूट गई थी। इस वजह से बिजली घर में लावारिस पशु व शरारती तत्व अंदर घुस आते थे। अब इससे निजात मिलेगी।

सेक्टर 9-11 में बने नए 33 केवी बिजली घर को सुचारु कर दिया गया है। यह बिजली घर शुरू होने से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। सेक्टर 9-11 में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। - एसएस रॉय, एसई बिजली निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed