फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   City council and municipality presidents from across the state held a meeting, protested against the finance committee, said - will not participate in the meeting with the CM on 29th

Hisar News: प्रदेशभर से नगर परिषद व पालिका अध्यक्षों ने की बैठक, फाइनेंस कमेटी का किया विरोध, बोले-29 को सीएम के साथ होने वाली बैठक में नहीं लेंगे भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
City council and municipality presidents from across the state held a meeting, protested against the finance committee, said - will not participate in the meeting with the CM on 29th
बरवाला। शहर के अग्रोहा मार्ग पर स्थित राज पैलेस में प्रदेशभर से नगर परिषदों व नगर पालिका के अध्यक्षों ने बैठक की। बैठक में फैसला लिया है कि वह 29 मार्च को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली नगर परिषद के अध्यक्षों की बैठक में भाग नहीं लेंगे। वह फाइनेंस कमेटी बनाने के सरकार के निर्णय का बहिष्कार करते हैं।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखते हुए नगर परिषद गोहाना की अध्यक्ष रजनी इंद्रजीत किरमानी ने कहा कि हजारों वोट लेकर वे इस कुर्सी तक पहुंचे हैं। मगर जैसे वे कुर्सी तक पहुंचे तो सरकार का उनपर से विश्वास उठ गया। सरकार ने उनकी ताकत को खत्म कर दिया। इसमें डीडी पावर छीन ली गई व फाइनेंस कमेटी गठित करने का फरमान सुना दिया, जबकि फाइनेंस कमेटी बनाने का कोई उद्देश्य नहीं बनता। उन्होंने सरकार से मांग की है कि फाइनेंस कमेटी वाले निर्णय को वापस लिया जाए। बैठक में संगठन सदस्यों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार गौर नहीं करती तो संगठन आगामी बैठक कर कठोर निर्णय लेने को मजबूर होगा। बैठक में जिला भिवानी से भवानी प्रताप सिंह, टोहाना से नरेश बंसल, ऐलनाबाद से राम सिंह सोलंकी, बरवाला से रमेश बैटरीवाला, फिरोजपुर झिरका से मनीष जैन, नारायणगढ़ से रिंकू वालिया, धारूहेड़ा से कंवरपाल, जींद से अनुराधा सैनी, फतेहाबाद से राजेंद्र, उकलाना से सुशील बंसल, नारनौल से कमलेश सैनी, महेंद्रगढ़ से रमेश सैनी, नरवाना से विशाल, उचाना से विकास, रतिया से महेश सन्ना, रानियां से मनोज सचदेवा, असंध से सतीश, सांपला से विजेंद्र नंबरदार, होडल से इंद्रेश सौरभ, महम से भारती पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed