फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CIA-2 nabs youth with 131 drug injections

Hisar News: सीआईए-2 ने 131 नशे में प्रयुक्त इंजेक्शन सहित युवक को दबोचा

Thu, 04 Jun 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 04 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
CIA-2 nabs youth with 131 drug injections
बास। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-2 हांसी की टीम ने कार्रवाई कर गांव सोरखी निवासी रविंद्र उर्फ खंडा को 131 नशीले इंजेक्शनों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए जा रहा था जिसे पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ बास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सीआईए-2 प्रभारी मनदीप के नेतृत्व में टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सोरखी निवासी रविंद्र उर्फ खंडा बाइक पर नशीले इंजेक्शन लेकर हांसी क्षेत्र में सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव गढ़ी क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक पर आए एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 131 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। बरामद इंजेक्शनों का कुल वजन 308 ग्राम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोरखी निवासी रविंद्र उर्फ खंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बास में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशीले इंजेक्शन कहां से लेकर आया था और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाने वाला था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed