फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's flying squad raided the Arya Nagar warehouse, no record of 70 bags of urea was found

Hisar News: आर्य नगर के गोदाम पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, यूरिया के 70 बैग का नहीं मिला रिकाॅर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the Arya Nagar warehouse, no record of 70 bags of urea was found
सीएम फ्लाइंग स्कवायड इंचार्ज सुनैना खाद के गोदाम पर स्टॉक की जांच करते हुए।  - फोटो : 1
हिसार। आर्य नगर स्थित खाद विक्रेता की दुकान और गोदाम पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और कृषि विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। स्टॉक में गड़बड़ी, जबरन टैगिंग और खाद के रिकॉर्ड में अनियमितताओं की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान गोदाम से बिना रिकॉर्ड के यूरिया के 70 बैग बरामद किए गए।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड इंचार्ज सुनैना ने किया। सुनैना ने बताया कि शिकायत मिली थी कि आर्य नगर स्थित एक खाद विक्रेता किसानों को डीएपी खाद के साथ जबरन सल्फर की टैगिंग कर बेच रहा है। इसी के आधार पर फसल सुरक्षा केंद्र पर छापा मारा गया। उनके साथ कृषि विभाग की गुण नियंत्रक निरीक्षक डॉ. प्रियंका, एसएमएस डॉ. महिपाल, और एएसआई सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने दुकानदार बलजीत की उपस्थिति में पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक की जांच की। रिकॉर्ड के अनुसार, 340 बैग डीएपी खाद और यूरिया स्टॉक खाली पाया गया। गोदाम की जांच के दौरान रिकॉर्ड के अनुरूप 340 बैग डीएपी खाद तो मिले, लेकिन यूरिया के 70 बैग बिना रिकॉर्ड पाया गया। इसके अतिरिक्त 20 पैकेट सल्फर भी गोदाम में रखे मिले। टीम ने मौके से खाद के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इस दौरान मौके पर पहुंचे किसान सुरेंद्र ने शिकायत में बताया कि उसे डीएपी के साथ जबरदस्ती सल्फर भी बेचा गया। टीम ने रिकॉर्ड के अनुसार गोदाम में रखे खाद को किसानों में वितरित करवाया। अनियमितताओं मिलने पर कृषि विभाग ने दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed