फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's flying squad raided the book shop of Hisar-Hansi, took samples

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने हिसार-हांसी की बुक शॉप पर मारा छापा, सैंपल लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the book shop of Hisar-Hansi, took samples
हिसार/हांसी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को शहर में कई बुक शॉप पर छापा मारा। टीम ने मुलतान किताब घर व मित्तल बुक डिपो से किताबों के सैंपल लिए। सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम के साथ एनसीईआरटी की टीम भी मौजूद थी। हांसी के बाद हिसार शहर में भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि शहर में पुस्तक विक्त्रस्ेता एनसीईआरटी की नकली किताबें बेच मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। टीम दड़ा बाजार स्थित मुलतान किताब घर पर पहुंची और 37 किताबों के सैंपल लिए। सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह और एनसीईआरटी के अधिकारी उमेश जैन ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हांसी के कई दुकानदार बड़े पैमाने पर एनसीईआरटी की किताबों की डुप्लीकेट कॉपी बेच रहे हैं। हिसार में मंगलवार दोपहरबाद एनसीईआरटी के अधिकारी उमेश जैन के नेतृत्व में रामपुरा मोहल्ला स्थित नत्थूराम बुक सेलर पर रेड मारी। यहां से 19 किताबों के सैंपल लिए गए। छठी से 10वीं कक्षा तक की इन किताबों को जांच के लिए लैब भेजा गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मार पकड़े 145 गैस सिलिंडर
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खाद्य आपूर्ति विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए मंगाली सुरतिया गांव से 145 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं, जिसमें 91 भरे हुए और 54 खाली हैं। इसके अलावा 95 गैस रेगुलेटर भी मौके से बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के पास से कोई लाइसेंस और कागजात मिले। इस संबंध में आजाद नगर पुलिस थाना ने संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक रिछपाल सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राम नरेश और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगाली सुरतिया में छापा मारा। संदीप नाम के व्यक्ति के प्लाट में बने तीन कमरों से 36 सिलिंडर बरामद हुए। वहीं, मौके पर गैस सिलिंडरों से भरी एक गैस एजेंसी (एचपी) की गाड़ी टाटा खड़ी मिली। जिसमें एचपी गैस के 46 सिलिंडर भरे हुए और 54 खाली सिलिंडर मिले। इसके अतिरिक्त संदीप द्वारा बस अड्डा मंगाली पर किराये पर ली हुई दुकान को चैक करने पर एचपी गैस के 6 सिलिंडर और इण्डेन गैस के 3 सिलिंडर भरे मिले। इसके अतिरिक्त उक्त दुकान पर इण्डेन गैस के 80 और एचपी गैस के 15 सील बंद रेगुलेटर मिले। संदीप वासी गांव मंगाली सुरतिया इन गैस सिलिंडरों को अपने कब्जा में रखने बारे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। रेड के दौरान कुल 145 गैस सिलिंडर (91 भरे हुए व 54 खाली) एवं 95 गैस रेगुलेटर और गाड़ी टाटा गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान संदीप और चालक कृष्ण कुमार, क्लीनर गुलशन कुमार मानवी बड़िया जिला मानसा (पंजाब) को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में आजाद नगर पुलिस थाना में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed