फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister Nayab Singh Saini reached Agroha Shaktipeeth in Hisar, Gopal Sharan Garg welcomed him

Hisar: अग्रोहा शक्तिपीठ पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, मेट्रोपेलियन सिटी डेवलेपमेंट अथाॅरिटी बनाने का एलान

Wed, 14 Aug 2024 03:19 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Aug 2024 03:19 PM IST
सार

हिसार के अग्रोहा धाम पर रचित भजन भी रिलीज किया जाएगा। इस भजन में अग्रोहा शक्तिपीठ में स्थापित आद्य महालक्ष्मी के मंदिर की महिमा, एक ईंट एक रुपया का सहयोग और श्री खाटूश्याम जी की स्तुति की गई है। इसके अलावा इस मौके पर तिरंगे लहराकर अखंड भारत का संकल्प भी दोहराया जाएगा।

विज्ञापन
Chief Minister Nayab Singh Saini reached Agroha Shaktipeeth in Hisar, Gopal Sharan Garg welcomed him
हिसार पहुंचे सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम नायब सिंह सैनी ने अग्रोहा शक्ति पीठ में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अग्रोहा मेट्रोपेलियन सिटी डेवलेपमेंट अथाॅरिटी बनाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार में स्थापित किए गए उद्योगों में 24 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

विज्ञापन


नए युवा उद्यमियों को प्रदेश सरकार ने 1238 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया है। मुद्रा योजना में 36 लाख लोगों को 540 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध कराया गया। 40 उद्योगों ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 27 आईटीआई से एमओयू किया है। कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए सरकार ने आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया। व्यापारियों को टैक्स के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की। 20 साल से नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका की दुकानें किराए पर ले कर चलाने वालों को उन दुकानों का मालिक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार ने शानदार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया। जिससे हर एक व्यक्ति के जीवन को सुगम बनाया है। प्रदेश में पिछले 10 साल में ऐतिहासिक निर्णय लेकर उनको जमीनी स्तर पर उतारा। आयुष्मान चिरायु कार्ड, हैप्पी कार्ड ने लोगों के जीवन को सरल बनाया है। भूमिहीन बीपीएल परिवारों से पूर्व की सरकार ने झूठ बोला न कागज दिया न प्लाट दिया।

हमने कागज भी दिए और कब्जा भी दिलाया। अब मकान भी बनवाएंगे। दस साल में हमारी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 65 हजार लोगों को मकान बनाकर चाबियां सौंपने का काम कर रही है। अक्तूबर में हरियाणा में चुनाव है। पीएम नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहयोग करें।

अपने अपने घर पर तिरंगा लगाकर देश की आजादी के लिए लड़ने वालों को सम्मान प्रदान करें। विभाजन विभिषिका दिवस पर उस भयानक मंजर में जान गंवाने वाले लोगों को अपनी श्रद्धांजलि प्रदान करें।

उन्हाेंने कहा कि अग्रवाल समाज वाणिज्य, बुद्धि कौशल में सबसे अग्रणी है। अग्रवाल समाज के योद्धाओं ने आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। महाराजा अग्रसेन के सिद्धातों पर चलते हुए अग्रवाल समाज हर देश भर में धार्मिक- सामाजिक कार्य कर रहा है।
 
प्रोटोकोल तोड़कर मंत्री के बाद पूर्व मंत्री का संबोधन
समारोह में पहले डॉ. कमल गुप्ता का संबोधन कराया गया। इसके बाद आयोजकों ने पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल को मंच पर आमंत्रित किया। पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने संबोधित करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज 80 प्रतिशत रोजगार प्रदान करता है। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रवाल समाज अग्रणी है।

 
कन्हैया मित्तल ने कहा कि देशभर के अग्रवाल भवन का नाम बदलकर अग्रोहा भवन किया जाए। पहली बार 300 किलोमीटर की पदयात्रा की है। समाज के लिए एकजुट होकर काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed