{"_id":"61784e1a2b161c2c896bd618","slug":"chief-minister-inspects-airport-runway-expansion-works-hisar-news-hsr615453028","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के रनवे विस्तार कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के रनवे विस्तार कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के द्वितीय चरण के कार्यों व रनवे का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री मनोहर ?
- फोटो : Hisar
हिसार।चंडीगढ़ से सिरसा जा रहे मुख्यमंत्री मनोहरलाल मंगलवार दोपहर को हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचे। उन्होंने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के द्वितीय चरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए नागरिक उड्डयन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तय समय अवधि में कार्यों को पूरा करें। बैठक में मंडलायुक्त चंद्रशेखर, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक हुई कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तलवंडी मार्ग के समीप रनवे विस्तार कार्यों का निरीक्षण किया और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इंटीग्रेटेड एविएशन हब के ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप के सीनियर मेंबर से कैप्टन राजेश प्रताप सिंह ने उन्हें अवगत करवाया कि रनवे के विस्तार और अन्य निर्माण कार्यों के लिए जरूरी सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद आगामी कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम हाई टेंशन पावर लाइन की शिफ्टिंग, हवाई अड्डे की 2 एकड़ भूमि पर 33 किलोवाट के सब-स्टेशन की स्थापना, बरवाला रोड से वैकल्पिक मार्ग का निर्माण, ऑब्जरवेशन होम शिफ्टिंग, कैट लाइटिंग के कार्य, जलापूर्ति चैनल की शिफ्टिंग, टर्मिनल व अन्य भवन निर्माण, बाउंड्री वॉल सहित अन्य परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर मेयर गौतम सरदाना, नगर निगम आयुक्त, अशोक कुमार गर्ग, डीआईजी बलवान सिंह राणा, एचएसवीपी प्रशासक राजेश जोगपाल, अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्रा पाटिल, एसडीएम जगदीप सिंह व राजेंद्र कुमार, नागरिक उड्डयन विभाग से कैप्टन राजेश प्रताप सिंह, हवाई अड्डा निदेशक एसएस बुधवार, प्रोटोकॉल अधिकारी सतपाल आर्य, महामंत्री धर्मवीर रतेरिया व प्रवीण पोपली, पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुजीत कैमरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा आदि मौजूद रहे।