फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister Flying Squad had cold drinks

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने कोल्ड ड्रिंक्स की फैकटरी पर मारा छापा, आठ सैंपल भरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad had cold drinks
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से बुधवार को हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक रायपुर मार्ग पर स्थित कोल्ड ड्रिंक्स की एक फैक्टरी में छापे की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने वहां पर बनने वाले आठ प्रकार के पदार्थों के सैंपल भरे हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक रिछपाल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी चिकित्सक भंवर सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिल रही थी कि नेचुरल फूड एंड बेवरेजिज इंडस्ट्रीज में मिलावटी कोल्ड ड्रिंक्स बनाई जाती है। सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से वहां पर रेड की। निरीक्षण के दौरान उक्त फैक्टरी में मैच ऑरेंज 250 मिली लीटर, क्लियर लेमन 150 मिली लीटर, नींबू पानी 160 मिली लीटर, फ्रूट किसान मैंगो 500 मिली लीटर, फ्रूट पलपी लीची जूस 2 लीटर, लैमन 600 मिली लीटर, पलपी ऑरेंज 600 मिली लीटर और कोला 600 मिली लीटर पैकिंग में पेय पदार्थ तैयार किए हुए मिले। इसके अतिरिक्त मौके पर लगभग 100 लीटर कच्चा पदार्थ कुमिन फ्लेवर, ऑरेंज फ्लेवर, कोला फ्लेवर, पाइन एप्पल एसिड, एप्पल एसिड, ऑरेंज एसिड प्लास्टिक की अलग-अलग कैनियों में मिला। इसकी जांच की तो कच्चा पदार्थ एक्सपायरी डेट का पाया गया। मौके पर ही कच्चे पदार्थ को गड्डा खुदवा कर उसमें डाल कर नष्ट करवाया गया। उन्होंने बताया कि यहां से आठ प्रकार के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। चिकित्सक भंवर ने बताया कि यहां पर तैयार किया गया हजारों लीटर पेय पदार्थ प्रतिदिन हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed