फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cheating accused sent to jail after remand

ठगी के आरोपी रिमांड के बाद भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Cheating accused sent to jail after remand
हिसार। लोन दिलाने के नाम पर 6,73,094 रुपये हड़पने के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने पनिहार चक्कर निवासी सुक्रम पाल और वजीर सिंह को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में गांव बांस निवासी हाल पनिहार चक निवासी संजय कुमार ने तीन जुलाई 2020 को पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि वह होमगार्ड है। उसे मकान पर कंस्ट्रक्शन के लिए रुपयों की जरूरत थी। वजीर सिंह से उसकी जान पहचान थी। वजीर सिंह ने उसे बताया कि उसके भाई सूरजभान का दोस्त सुक्रमपाल, उसे लोन दिला देगा। अप्रैल 2019 में तीनों गांव न्योली निवासी जोनी को लेकर उसके घर आए और कहा कि जोनी लोन मंजूर करवा देगा। उसने विश्वास कर हस्ताक्षर किए हुए चेक आईडी, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक की स्टेटमेंट और मकान की रजिस्ट्री उसे दे दिए। बैंक के कागजात पर भी उसके हस्ताक्षर करवाए। प्रोसेस फीस के रूप में 20 हजार रुपये नकद भी लिए थे। ब्याज पर रुपये लेकर उसने आरोपियों को दिए। जून -2019 को उसके पास बजाज फाइनेंस कंपनी से फोन आया कि उसकी किस्त पेंडिंग है। जांच में उसे पता चला कि चारों आरोपियों ने मिलीभगत कर उसकी आईडी का दुरुपयोग कर उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति की फोटो उसके मकान के आगे खड़ा होकर खिंचवा ली और उसकी माता के झूठे हस्ताक्षर करके खाते से 6,73,094 रुपये की रकम डलवा ली। पता लगने पर वह अपनी माता को लेकर वजीर के घर गया तो उसने उसे दो लाख रुपये दे कर कहा कि तुम किस्त भरते रहो व बाकि की रकम के लिए कहा कि वे दो/तीन महीने में ब्याज समेत लौटा देंगे। बार-बार मांगने पर भी रुपये नहीं दिए और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed