फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cheated by sending Rs 3.30 lakh to Georgia on fake documents

Hisar News: फर्जी दस्तावेज पर जोर्जिया भेज ठगे 3.30 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cheated by sending Rs 3.30 lakh to Georgia on fake documents
हिसार। गांव खरड़ अलीपुर निवासी अजय ने विदेश भेजने के नाम पर की धोखाधड़ी करने वाले राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को दी शिकायत में अजय ने बताया कि वह 12वीं कक्षा तक पढ़ा है और महेंद्रगढ़ के एक होटल पर बावर्ची का काम करता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अजय ने बताया कि करीब 9 साल पहले उसके पिता का देहांत हो चुका है। गांव का ही राहुल युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। वह जोर्जिया में रहता था। जब उसने जोर्जिया जाने की बात राहुल से कही तो उसने 5.50 लाख रुपये देने की बात कही। बाद में पांच लाख में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि राहुल ने कुछ दिन बाद अजय का वीजा लगवा दिया। 12 दिसंबर 2024 को दिल्ली से दुबई चला गया। राहुल के जान पहचान के लोग दुबई एयरपोर्ट से एक फ्लैट पर ले गए। वहां पहले से कुछ लड़के रह रहे थे। दुबई पहुंचने पर राहुल को ढाइ लाख रुपये दे दिए। करीब एक माह दुबई में रुका रहा। जब जोर्जिया की बात कही तो कहा कि कुछ समय और लगेगा। 10 जनवरी 2025 को राहुल ने कहा 3 लाख रुपये का प्रबंध कर लो। हमने 1 लाख 30 हजार रुपये उसे दिए, बाकी 1 लाख 70 हजार जोर्जिया पहुंचने पर देने की बात कही। 11 जनवरी को राहुल में जोर्जिया की जगह आर्मीनिया का टिकट बनवा दिया। आर्मीनिया से वह वापस दुबई आया। 14 जनवरी को राहुल ने जोर्जिया का टिकट दिया तो वह जोर्जिया पहुंचा, लेकिन वहां एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच में उसके दस्तावेज फर्जी मिले। पुलिस ने उसे वापस दुबई भेज दिया। राहुल ने कुल 3 लाख 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि वह गांव के पांच युवकों से धोखाधड़ी कर चुका है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed