फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chaudhary Omprakash Chautala will be Chief Minister if INLD government is formed : Abhay Chautala

इनेलो की सरकार बनने पर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला होंगे मुख्यमंत्री : अभय चौटाला

Tue, 13 Jul 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Omprakash Chautala will be Chief Minister if INLD government is formed : Abhay Chautala
हिसार। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री होंगे। यह बात आज इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने की व मंच संचालन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चुनाव आयोग की इजाजत मिलने के बाद पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला चुनाव लड़ेंगे और एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर सत्ता की बागडोर संभालेंगे। चौ. ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई के बाद विरोधियों में हड़कंप मचा है। उनको अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है। पिछले चुनावों में जिन्होंने आया सीएम के नारे लगाकर लोगों को गुमराह करने का काम किया, आज वो लोगों के बीच नहीं जा सकते हैं। हमें सबसे अपने पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना है। इसमें महिला प्रकोष्ठ प्रदेश के हर गांव में अपना संगठन तैयार करें। भाजपा सरकार की नीतियों की सबसे बड़ी मार महिलाओं पर पड़ी है। तेल व रसोई गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोतरी होने से महिलाओं का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। केंद्र की तरह ही प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार भी प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, राष्ट्रीय उपप्रधान प्रकाश भारती, जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, पूर्व विधायक रेखा राणा, सुनैना चौटाला, कृष्णा फोगाट, रानी रावत, महिला प्रकोष्ठ की हिसार जिलाध्यक्ष ललिता टाक, फतेहाबाद से सुमन सिवाच, दादरी से कांता श्योराण, संतरो देवी जींद, भिवानी से इंदू फरमान, सीमा लांबा, जिला महासचिव अन्नू सूरा, वेदकौर पूनिया, सरोज बेनीवाल, दलजीत पान्नू, संतोष बिश्नोई, राजबाला जांगड़ा, कविता, सरिता, सुनीता, मूर्ति देवी, मोनिका व पार्टी प्रवक्ता रमेश चुघ आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed